जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

6 मई 2023 1. रक्त से सना हूं, दो अक्षर का नाम है… बहादुर के पहले, जवाहर के बाद, यह मेरी पहचान है… उत्तर. लाल 2. पचास और पचीस में क्या अंतर है? उत्तर. ई की मात्रा 3. अंधेरे में बैठी एक रानी, सिर पर है आग, और तन पर है पानी… उत्तर. मोमबत्ती  

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

5 मई 2023 1. देख सूरज की जो रोशनी अपनी गर्दन को है मोड़े, उस फूल का नाम बतलाना, पाप लगे जो उसको तोड़े … उत्तर…..सूरजमुखी 2. एक चांद अठारह तारे, खेलें मुन्ना-मुन्नी प्यारे.. उत्तर…..कैरम 3. एक चीज ऐसी कहलाए, हर कोई मजबूरी में खाए…पर कैसी मजबूरी हाय, खाकर भी भूखा रह जाए… उत्तर…..कसम

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

4 मई 2023 1. पगड़ी ओढ़े, पगड़ी छोड़े, कैसा मूर्दा आया, पड़ा धरा पर नाच दिखाए, अजब है इसकी काया.. उत्तर…..लट्टू  2. गोल- गोल से छोटे फल हम, जो भी खाए वो माने… खाने लगो ढेर सारा खा जाओ, स्वाद बस लोमड़ी जाने… उत्तर…..अंगूर  3. एक मुर्गा आता है, चल-चलकर रुक जाता है…चाकू लाओ गर्दन […]

ब्‍लॉगर

बुझो तो जाने — आज की पहेली

3 मई 2023 1. पगड़ी ओढ़े, पगड़ी छोड़े, कैसा मुर्दा आया, पड़ा धरा पर नाच दिखाए, अजब है इसकी काया.. उत्तर….लट्टू 2. गोल-गोल से छोटे फल हम, जो भी खाए वो माने… खाने लगो, ढेर सारा खा जाओ, स्वाद बस लोमड़ी जाने … उत्तर…..अंगूर 3. एक मुर्गा आता है, चल-चलकर रूक जाता है… चाकू लाओ […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

2 मई 2023 1. हाथ आए तो सौ-सौ काटे, थक जाए तो पत्थर चाटे… उत्तर……चाकू 2. तीन अक्षर ऐसे मिल जाएं, ऐसे यंत्र का नाम बनाएं, जिससे दूरी घटती जाती, गुल्लो अपनी मंजिल पाती। उत्तर……पहिया 3. ऐसा आसन एक अनोखा, जीवन लंबा करने वाला… तन-मन अपना स्वस्थ बनाओ, नाम बताओ सोनू लाला। उत्तर……प्राणायाम

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

1 मई 2023 1. पानी पीकर हवा उगलता, गर्मी में आता हूं काम…सर्दी में मेरा नाम न लेना, अब बतला दो मेरा नाम… उत्तर…..कूलर 2. दिखने में मैं सींकिया पहलवान, लेकिन गुणों में हूं बलवान.. शीतल, मधुर और तरल रसीला, गांठदार परिधान… उत्तर……गन्ना 3. तीन रंग की तितली, नहा-धोकर निकली। उत्तर……समोसा

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

30 अप्रैल 2023 1. घेरदार है लहंगा उसका, एक टांग से रहे खड़ी…सबको उसी की इच्छा होती, हो बरखा या धूप कड़ी… उत्तर….छतरी 2. जिसने घर में खुशी मनाई, मुझे बांधकर करी पिटाई…मैं जितनी चीखी-चिल्लाई, उतनी ही कसकर मार लगाई… उत्तर….ढोलक  3. दो अक्षर का नाम मेरा, रोज पड़े दुनिया को काम… उत्तर….चाकू 

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

29 अप्रैल 2023 1. चाय गरम है, गरम है पानी, दूध गरम घंटे बीते…चाहे दिन हो, रात हो चाहे, बड़े मजे से सब पीते… उत्तर…..थर्मस 2. बिल्ली की पूंछ हाथ में, बिल्ली रहे इलाहाबाद में… उत्तर…..पतंग 3. वैसे मैं काला, जलाओ तो लाल, फेंको तो सफेद, खोलो भेद… उत्तर…..कोयला

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

28 अप्रैल 2023 1. आज यहां, कल वहां रहे, नहीं किसी के पास रुके…और रुक जाए किसी के घर, तो फिर घुमा देता है सर… उत्तर….पैसा 2. झुकी कमर का बूढ़ा जहां ठहर जाए वहीं पर भाषा रुके, सवाल उभर जाए… उत्तर….प्रश्नवाचक चिह्न (?) 3. जन्म तो हुआ जंगल में, नाचे पर गहरे जल में […]

जीवनशैली पहेली

बुझो तो जाने — आज की पहेली

27 अप्रैल 2023 1. प्रथम कटे तो मन बनूं, अंत कटे तो मूल्य। मध्ये कटे सुकर्म हो, ऐसे जीत लूं सबका दिल … उत्तर…..दामन 2. मांस नहीं, हड्डी नहीं, सिर्फ उंगलियां मेरी…नाम बता भाई कौन हूं मैं, जानें अक्ल हम तेरी… उत्तर…..दस्ताने 3. आंखें मूंद के खाते हैं, और खाकर पछताते हैं… जो कोई पूछे […]