देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग समीक्षा में दिए निर्देश, छात्र हित संरक्षण में प्रभावी भूमिका निभाये

भोपाल। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने कहा है कि निजी विश्वविद्यालयों में छात्र हित संरक्षण में विनियामक आयोग प्रभावी भूमिका निभायें। समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी हो। निराकरण समय-सीमा में किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का निजी विश्वविद्यालयों (Private Universities) में प्रभावी क्रियान्वयन हो इस कार्य में समन्वयक और मार्गदर्शक की भूमिका में आयोग सक्रिय सहयोग करें। राज्यपाल पटेल राजभवन में निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की समीक्षा आज कर रहे थे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, अपर सचिव श्री मनोज खत्री, मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सभापति श्री भरत शरण सिंह, सचिव डॉ. के.पी. साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आयोग निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक कैलेंडर की निगरानी करें। यह सुनिश्चित किया जाये कि परीक्षाएँ समय पर हों। मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो जाये। परीक्षाओं के परिणाम भी निर्धारित समय पर घोषित किए जायें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र–छात्राओं की संख्या और उसकी तुलना में प्लेसमेंट की स्थिति की जानकारी भी वर्षवार संधारित की जाए। सभी विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल का गठन होना चाहिए। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों, कार्यरत शिक्षकों की समस्या समाधान की ऑनलाइन व्यवस्था किए जाने की भी जरुरत बताई। राज्यपाल श्री पटेल ने सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों और वर्गों में उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात कम […]