भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रियंका गांधी की सभा में मंडलम को 100-100 लोगों को लाने का लक्ष्य

  • कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 21 जुलाई को ग्वालियर मेला परिसर में होने वाली सभा की तैयारियां शुरू

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 21 जुलाई को मेला परिसर में होने वाली सभा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस ने सभा के लिए दोनों अंचल के जिला पदाधिकारियों के साथ मंडलम तक जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक मंडलम से 100 लोगों को सभा में लाने का लक्ष्य तय है। साथ ही सभा को सफल बनाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में संचालन समिति बनाई है। मंडलम प्रभारी 14 जुलाई तक मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए की बैठक करें। इन बैठकों में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी व ब्लाक अध्यक्षों के साथ बैठकर सभा को सफल बनाने रणनीति बनाई जाए। सभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने निचले सत्र की सहभागिता के लिए यह निर्देश दिए हैं। संचालन समिति में अध्यक्ष के अलावा समवन्यक पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व विधायक केपी सिंह, फूल सिंह बरैया, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को बनाया है। सह समन्वयक पूर्व मंत्री लाखन सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, सतीश सिकरवार, सुरेश राजे, महापौर डा़ शोभा सिकरवार, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा़ देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, योगेश जाट, आशीष मित्तल,पंजाब यादव को शामिल किया है।



जयवर्धन की राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी
प्रियंका गांधी की सभा के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह की राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। उन्हें समन्वयक के रूप शामिल किया गया है। अंचल के कई पूर्व मंत्रियों को नजरअंदाज किया गया है। समिति में पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदु शुक्ला को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। भीड़ जुटाना कांग्रेस की चुनौती: मेला ग्राउंड में पिछले तीन माह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाड़ली बहन सहित तीन कार्यक्रम हो चुके हैं। इसके अलावा आप भी अंचल में असरकार जनाधार होने के बावजूद इसी ग्राउंड में बड़ी सभा कर चुकी है। इसके बाद कांग्रेस के सामने इन सभाओं से अधिक भीड़ जुटाना सबसे बड़ी चुनौती है।

Share:

Next Post

दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण तीन जल शोधन संयंत्र बंद किये - केजरीवाल

Thu Jul 13 , 2023
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को कहा कि यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण (Due to Rising Water Level of Yamuna River) वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में (In Wazirabad, Chandrawal and Okhla) तीन जल उपचार संयंत्रों को (Three Water Treatment Plants) बंद करने का […]