आचंलिक

आचार्य के जन्मदिन पर मंदिर का ध्वजारोहण

नागदा। गुरू की महिमा का गुणगान करना कोई सरल कार्य नहीं है। गुरू वह शक्ति जो अपने शिष्य का कल्याण करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। यह हमारे पुण्योदय में कमी है कि आज तक हमने गुरू शक्ति को पहचाने में कभी रूचि ही नहीं दिखाई है।
यह बात जन्म महोत्सव पर जैन कॉलोनी स्थिति शांतिनाथ राजेंद्र सूरी जैैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वीश्री सूर्यकांताश्रीजी मसा ने कही। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में गुरू की कृपा है। यानी आर्शीवाद है वह शिष्य नित्य नये कीर्तिमान को रचता है। सोमवार को मंदिर का 23वां ध्वजारोहण कार्यक्रम साध्वीश्री सूर्याकांता की निश्रा में आयोजित किया गया। इस मौके पर आचार्य विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी 89वां जन्म महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरूआत साध्वीश्री के मंगलाचरण से हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में संगीतमय शक्रस्तव अभिषेक, सत्तर भेदी पूजन, शांति कलश का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर की 23वीं ध्वजारोहण की गई।



ध्वजारोहण का लाभ जेके संघवी ठाणे एवं दाखाबाई शांतिलाल सकलेचा परिवार ने लिया। ध्वजारोहण का विधान श्रीसंघ अध्यक्ष हेमंत कांकरिया, डॉ. विपिन वागरेचा, अमित गुगलिया करवाया। जन्म महोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में विराजमान प्रतिमा का अभिषेक कर अक्षत से वधामना एवं 36 दीप प्रजलन का आयोजन किया गया। अभिषेक, वधामना एवं दीप प्रजलन करने का लाभ दाखाबाई शांतिलाल सकलेचा परिवार ने लिया। इस मौके पर साध्वीश्री ने धर्मसभा को भी संबोधित किया। जन्म महोत्सव आयोजित कार्यक्रम को आयुष बोहरा ने संगीतमय कर दिया। इस मौके पर नवयुवक परिषद परिवार द्वारा गोपाल गोशाला में गाय को लापसी व चारा एवं द्ररिद्र नारायण को भोजन करवाया गया। दोपहर जयंतसेन अष्ठप्रकारी पूजन का आयोजन किया गया। जिसका लाभ ब्रजेश कुमार बाबूलाल बोहरा परिवार ने लिया। मीडिया प्रभारी डॉ. विपिन वागरेचा ने बताया जन्म महोत्सव के मौके पर रात 8 बजे मंदिर परिसर में महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Share:

Next Post

80-85 किलो वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर हासिल किया रजत पदक

Tue Nov 22 , 2022
नागदा। मंदसौर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नागदा के युवक ने दम दिखाया। गत रविवार को नगर पालिका परिषद मंदसौर के तत्वावधान में पशुपतिनाथ मेले में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के 34 जिलों के 253 शरीर साधकों ने हिस्सा लिया। इसमें उज्जैन जिले के करीब 10 […]