इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी आज महामंत्री को लेकर फंस सकता हैं पेंच

  • विधायकों ने महामंत्री के लिए आगे किए नाम, मोर्चा नगर अध्यक्ष ने दिखाई सख्ती…सक्रिय युवाओं को ही मौका देंगे

इंदौर। चुनाव निपटते ही बचे हुए मोर्चा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित की जा रही है। बहुप्रतीक्षित युवा मोर्चा की नगर कार्यकारिणी आज शाम तक घोषित की जा सकती है। इसमें महामंत्री के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि उसे भी दूर कर लिया गया है। मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने साफ कर दिया था कि कार्यकारिणी में उन्हीं को स्थान मिलेगा, जो मोर्चा में सक्रिय हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी कल ही घोषित कर दी गई है।

युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा आज अपनी कार्यकारिणी घोषित करने वाले हैं। इसके पहले कुछ दिनों से कार्यकारिणी में नाम जोडऩे को लेकर विधायक और बड़े नेता दबाव बना रहे थे, लेकिन मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया था कि मोर्चा उन्हें चलाना है और उनके हिसाब से ही वे कार्यकारिणी घोषित करेंगे। भोपाल से भी निर्देश थे कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए सक्रिय युवाओं को ही मौका दिया जाए। इसको देखते हुए कार्यकारिणी में नाम शामिल किए गए हैं।


30 सदस्यों की इस कार्यकारिणी में 6-6 उपाध्यक्ष और मंत्री रखे जाना है। इसके अलावा आईटी, सोशल मीडिया के पद अलग से रहेंगे। कार्यकारिणी में महामंत्री पद को लेकर जरूर घमासान हैं और विधायक रमेश मेंदोला निक्की राय, आकाश विजयवर्गीय मोनू कल्याणे, गौरव रणदिवे नयन दुबे तो पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता धीरज ठाकुर के लिए दबाव बनाए हुए हैं। इनमें दुबे और ठाकुर दोनों ही नगर अध्यक्ष के लिए दावेदार थे, लेकिन सौगात बाजी मार ले गए।

ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित
शहर के पहले ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कल इसकी घोषणा कर दी, जिसमें अंतिम ठाकुर और दीपक यादव को महामंत्री बनाया गया है तो 8 उपाध्यक्ष रखे गए हैं, जिसमें विजेन्द्र जाट, अजय पंवार, महेश यादव, पीयूष विजयवर्गीय, विकाससिंह राठौर, जयश्री पाटीदार, रंजीत स्वामी और सुनील चौधरी शामिल हैं। इसके साथ ही 7 मंत्री भी रखे गए हैं, जिनमें मोनू अग्रवाल, रोशन चौहान, शुभम पाटीदार, नीरज जागीरदार, चेतन मेहता, विजयसिंह चौहान, विक्की बाथम को लिया गया है। सोशल मीडिया, आईटी, पॉलिसी एवं रिसर्च प्रभारी तथा मीडिया प्रभारी की नियुक्ति अलग से की गई है। कार्यकारिणी में कुल 30 लोग रखे गए हैं।

Share:

Next Post

नर्मदा का रौद्र रूप, नदियों ने तोड़े तटबंध

Wed Aug 17 , 2022
बुधवार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हो रही जोरदार बारिश (rain) के बाद बांधों (dams) के खुलते गेट से नदियों का जल स्तर (water level) बढ़ गया है। पूरे प्रदेश (state) में नर्मदा (Narmada) खतरे के निशाने से ऊपर बह रही है। वहीं प्रदेश की लगभग सभी नदियों ने तटबंध तोड़ उग्र रूप धारण कर लिया […]