इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर के आर्टिस्ट की बनाई 5 गानों की म्यूजिकल सीरीज हुई तैयार… पहला गाना हुआ रिलीज

  • हिमाचल की खूबसूरत वादियों में हुई है शूटिंग

इंदौर, नासेरा मंसूरी। ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) के दौर में इंदौर (Indore) के आर्टिस्ट ने मिलकर 5 गानों की एक म्यूजिकल सीरीज लांच किया है। ये 5 गानों का एक म्यूजिक एल्बम है, जिसे देव सिंह (Dev Singh) ने गाया भी है और लिखा भी है। देव सिंह ने बताया कि इस म्यूजिक एल्बम को हिमाचल में शूट किया गया है, जिसमें लगभग 10 दिन लगे।


इसके निर्देशक नितिन जैन हैं। शौर्य निगम उर्फ लेखक साहब इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। इस म्यूजिक एल्बम में कलर्स टीवी के सीरियल थपकी की एक्ट्रेस प्राची बंसल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। वहीं, कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी मेधवानी सेकेंड लीड में है। पहला गाना रूठे पिया… रिलीज किया गया है। 5 गाने एक कहानी को आगे बढ़ा रहे है। एक के बाद एक गाने रिलीज किए जाएंगे।

Share:

Next Post

कभी भी गिरफ्तार हो सकते है इमरान खान, घर पहुंची पुलिस

Sun Mar 5 , 2023
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस्लामाबाद पुलिस (islamabad police) उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लाहौर पहुंच गई है। मामले को देखते हुए इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (Tehreek-e-Insaf) के पदाधिकारियों मे सभी सदस्यों को उनके घर पर पहुंचने के लिए कहा है। पाकिस्तानी […]