देश

वैक्सीन सेंटर पर चल नहीं पा रही थी बूढ़ी महिला, कांस्टेबल ने गोद में उठाकर पहुंचाया

नई दिल्‍ली। चाहे घर में हों या फिर बाहर, हमें बुजुर्गों की हरसंभव मदद करने का प्रयास करना चाहिए। उनकी मदद करके हमें अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और साथ ही उनकी जरूरतों का ख्याल भी रखना चाहिए। कुछ ऐसा ही दृश्य दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल के साथ देखने को मिली। जब एक बुजुर्ग महिला वैक्सीनेशन सेंटर वैक्सीन लगवाने पहुंची।

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत कुलदीप सिंह की दरियादिली को देखकर हर कोई वाहवाही करते नहीं थक रहा। उन्होंने बुजुर्ग की मदद को हाथ बढ़ाया। 82 साल की बुजुर्ग महिला शीला डिसूजा जोकि एक सेवानिवृत्त अंग्रेजी शिक्षक हैं। वह दिल्ली में अपने वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन सेंटर पहुंची। इस दौरान वह चल पाने में असमर्थ थीं। यह देखकर वहां मौजूद कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने अपना हाथ बढ़ाया और उन्हें गोद में सेंटर तक पहुंचाया।


दिल्ली पुलिस के सिपाही कुलदीप सिंह अक्सर परेशानी में फंसे नागरिकों की मदद करते हैं। वह जरूरतमंद लोगों को अपना परिवार का हिस्सा मानते हैं और राहत प्रदान करने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसा करके उन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है।

कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने 82 वर्षीय एक महिला को उसके COVID-19 टीकाकरण के लिए मदद करने के बाद कहा, ‘हम अपने घरों से दूर रहते हैं। हम अपने परिवार को ऐसे लोगों में देखते हैं जो संकट में हैं।’ यह मामला दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास वैक्सीन सेंटर का है।

Share:

Next Post

Gold Price Today: सोना हो रहा है महंगा, हफ्ते भर में रेट 700 रुपये बढ़े, चांदी 74,000 के करीब

Tue May 18 , 2021
डेस्‍क। सोमवार की जोरदार तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है, लेकिन चांदी में तेजी आज भी जारी है. MCX पर सोना वायदा 48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. चांदी में सोमवार को करीब 2300 रुपये प्रति किलो की मजबूती देखने को मिली थी. […]