विदेश

स्लोवेनिया में रहती हैं सबसे बुजुर्ग दुल्हनें, एस्टोनिया में सबसे बुजुर्ग दूल्हे

नई दिल्ली। दुनिया में जब लोग शादी (wedding) करते हैं तो उनकी औसत उम्र क्या होती है? संयुक्त राष्ट्र (UN) के आंकड़ों का विश्लेषण कर जब इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की तो कई रोचक जानकारियां मिलीं। दुनिया के सबसे बुजुर्ग दूल्हे (oldest groom) एस्टोनिया(Estonia) में पाए जाते हैं,जहां पुरुषों की शादी 36 साल और तीन महीने की औसत उम्र में होती है। वहीं सबसे उम्रदराज दुल्हनें (oldest brides) स्लोवेनिया(Slovenia) में रहती हैं। यहां लड़कियां 34 साल की औसत उम्र में शादी करती हैं। UN के डाटा में 83 देशों की 2015 से 2018 के आंकड़े मौजूद हैं।
विश्लेषण किए गए देशों में मोजाम्बिक (mozambique) में सबसे कम शादी की उम्र होती है। यहां महिलाओं की शादी औसत 18.7 साल और पुरुषों की 23.4 साल में हो जाती है।



रिपोर्ट के अनुसार अधिक विकसित देशों में औसत विवाह की आयु अधिक होती है। वहीं इन्हीं देशों में शादी करने वाले पुरुषों और महिलाओं के बीच उम्र का अंतर कम था। विकासशील देशों में, जिनमें अफ्रीका और एशिया के कई देश शामिल हैं, लोगों ने औसतन कम उम्र में शादी की, जिसमें उम्र का अंतर कभी-कभी थोड़ा अधिक होता है। एशिया में सबसे अधिक विवाह की आयु दक्षिण कोरिया में हैं। यहां महिलाएं औसतन 31.5 वर्ष और पुरुषों 34 वर्ष में विवाह करते हैं। भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र 21.4 वर्ष और पुरुषों की 26.1 वर्ष है।
आयरलैंड पुरुषों और महिलाओं के बीच सबसे कम उम्र के अंतर वाला देश था। आयरलैंड में दुल्हनों की तुलना में दूल्हे औसत एक वर्ष बड़े थे। यह वैश्विक प्रवृत्ति को दर्शाता है कि पुरुष की औसत विवाह आयु हमेशा महिलाओं की तुलना में अधिक होती है। जापान में यह आंकड़ा 1.3 साल का है। शादी की उम्र में सबसे बड़ा अंतर सेनेगल (7.8 साल), माली (7.1 साल), मोरक्को (6.9 साल) और अल्बानिया (6.2 साल) में पाया जा सकता है। अफ्रीकी देशों में केवल रवांडा में 2.6 वर्ष की आयु का छोटा अंतर मौजूद है।
अध्ययनों से पता चला है कि विवाहों में कम उम्र का अंतर उच्च सामाजिक आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। कुछ विकासशील देशों में, बड़े आयु अंतराल अरेंज मैरिज को दर्शाते हैं। वहीं अधिक आयु अंतर का कारण दहेज, महिलाओं में युवा अवस्था और पुरुषों में अनुभव को प्राथमिकता देने जैसे रिवाज हैं।

Share:

Next Post

ICMR की स्टडी में खुलासा : Corona की दूसरी लहर रही गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक

Thu Jun 17 , 2021
नई दिल्ली । कोरोना महामारी (corona Epidemic) की दूसरी लहर में गर्भवती (Pregnant) और प्रसूता (शिशुओं को जन्म देने वाली) महिलाएं पहली लहर की तुलना में अधिक प्रभावित हुईं। इस साल इस श्रेणी में लक्षण वाले मामले और संक्रमण से मृत्यु की दर भी अधिक रही। यह बात भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक […]