आचंलिक

चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों की संख्या में पहुंची महिला श्रद्धालु

  • चार किलोमीटर की यात्रा सात घंटे में पूरी की
  • पचास से अधिक संगठनों ने किया चुनरी यात्रा का जगह जगह स्वागत

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में भव्य चुनरी यात्रा निकली। मां नवदुर्गा के उपासना पर्व नवरात्रि में विशाल चुनरी यात्रा शहर के प्राचीन करोली माता मन्दिर की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई, जो शहर के कस्बा स्थित ईलाही माता मंदिर पर समापन हुई। करीब 151 मीटर ल बी और सितारों से जड़ी चुनरी लेकर पहुंचे। यात्रा में हजारों की सं या में श्रद्धालु शामिल थे। चुनरी यात्रा का विठलेश सेवा समिति, हिन्दू उत्सव समिति, शशांक सक्सेना मित्र मण्डल, पार्षद हसीन कुरैशी मित्र मण्डल, सिद्धपुर सामाजिक संगठन, सिख समाज, सर्राफा व्यापारी, ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन, राठौर समाज सहित शहर के चौराहे-तिराहे पर बने संगठनों के मंचों से स्वागत किया गया। सुबह साढ़े दस बजे पूजा अर्चना के बाद चुनरी यात्रा निकाली गई जो सात घंटे बाद इलाही माता मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी अर्पित की। चुनरी यात्रा में मराठी, गुजराती, राजस्थानी परिधनों में छोटी-छोटी कन्याओं ने गरबा, घूमरा और आदि पर नृत्य की प्रस्तुति दी। यात्रा में भगवान शंकर, राम, हनुमान जी सहित अन्य देवियों की झांकी सजाई गई थी।
चुनरी यात्रा मु य आकर्षण का केन्द्र लड़कियों का अखाड़ा, लाइव आर्केष्टा, भूत मंडली, झंडे, गरबा, घूमर करती भव्य झांकिया शामिल थी, भक्तों के लिए आने-जाने की निशुल्क वाहनों की व्यवस्था भी समिति के द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, जिसके कारण हजारों की सं या में महिलाएं हर साल की तरह इस साल भी शामिल हुई।



नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा शुक्रवार को सुबह करोली वाली माता मंदिर गंज से सुबह साढ़े दस बजे शुरु हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त हुई। नपाध्यक्ष ने बताया कि चुनरी यात्रा का मु य उद्देश्य धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता के संकल्प को लेकर धार्मिक भावना से ओत-प्रोत थी। चुनरी यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, युवा नेता सन्नी महाजन, दामोदर राय, राजेन्द्र राजपूत के अलावा सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के अलावा नगर पालिका के समस्त पार्षद, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और समाजजन मौजूद थे।

फोटो-14, 15

Share:

Next Post

MG ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, नेक्सन EV से मुकाबला

Sat Oct 1 , 2022
नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन के मौक पर MG ने अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV का नया बेस वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। अब इस SUV को दो वैरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में खरीद पाएंगे। इसके बेस वैरिएंट यानी MG ZS EV एक्साइट की एक्स-शोरूम कीमत 22.58 लाख रुपए होगी। ये MG की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक […]