जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Karwa Chauth : बेहद खास है इस साल का करवा चौथ, सूर्य देव रहेगी विशेष कृपा, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

डेस्क: महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 24 नवंबर दिन रविवार को निर्धारित है। इसको लेकर बाजार में दुकानें सज गई हैं।

दुकानों पर कलश, चलनी, करवा चौथ कथा की पुस्तक, करवा के अलावा सुहागिनों के श्रृंगार के सामान दुकानों में रखे गए हैं। महिलाओं ने अभी से करवा चौथ को लेकर बाजारों में खरीदारी शुरू कर दी है। वहीं बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखाई दे रही है।

करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग
गढ़पुरा निवासी पं. संजीव झा सोनू बताते हैं कि विवाहित महिलाओं के द्वारा पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जानेवाला महापर्व करवा चौथ इस बार कई अच्छे संयोग में आ रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को पड़ रही है। खास बात यह है कि पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से भी व्रती महिलाओं को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।

शाम 6:55 से शाम 8:51 बजे तक करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त
कोरैय निवासी ज्योतिषाचार्य पं. राजेश झा शास्त्री ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा।

Share:

Next Post

Assembly by-elections: कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, मेरी जान को खतरा

Fri Oct 22 , 2021
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश की उपचुनाव (by-election) वाली प्रदेश की खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, रैगांव तथा जोबट विधानसभाओं (assemblies) में नेताओं की इस समय तबातोड़ रैलियां हो रही हैं ओर एक दूसरे पर बयानबाजी करने से भी चूक रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा कांग्रेस (bjp and congress) पर हमलावर हो रही तो वहीं कांग्रेस नेता […]