भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दो युवकों ने युवती को बाइक से अगवा कर पांच महीने तक बंधक बनाए रखा, रेप किया

  • आरोपियों के चुंगल से छूटकर घर लौटी लड़की, एफआईआर दर्ज कराई

भोपाल। नजीराबाद इलाके में रहने वाली युवती को दो युवकों ने बाइक से अगवा किया। एहमदपुर सीहोर जिले में उसे एक कमरे में पांच महीने तक बंधक बनाए रखा। जहां एक युवक ने लड़की के साथ ज्यादती की। किसी तरह से युवती आरोपियों के चुंगल से छूटकर गांव लौटी। इसके बाद में परिजनों के साथ में थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। आरोपियों की गिर तारी नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार 25 साल की एक युवती थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में रहती है। उसने रविवार को थाने आकर बताया कि गांव में रहने वाले करण सिंह और प्रदु न सिंह गुर्जर ने उसे इसी साल 21 मई को बाइक से अगवा कर लिया था। घटना के समय वह निजी कार्य से घर के बाहर निकली थी। अपहण के बाद में दोनों आरोपी लड़की को लेकर अहमदपुर जिला सीहोर पहुंचे। जहां एक कमरे में लड़की को बंधब बनाकर रखा गया। प्रदु न सिंह गुर्जर लड़की को कमरे पर छोडऩे के बाद में गांव लौट आया था। जबकि करण उसे बंधक बनाकर रखे रहा। वहां उसने युवती के साथ कई बार ज्यादती की। भागने का प्रयास करने पर आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दे रखी थी। जब आरोपी घर से बाहर जाता था, लड़की को घर में बंद कर रखता था। शनिवार को पीडि़ता किसी तरह से पांच महीने बाद आरोपी के चुंगल से छूटने बाद घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद में रविवार को परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और प्रकरण दर्ज कराया।


सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से की ज्यादती
अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली 16 साल की किशोरी के साथ उसका सौतेला पिता पिछले कई दिनों से ज्यादती कर रहा था। लड़की ने इस बात की जानकारी उसकी मां को भी दी थी। मां भी आरोपी पिता को बिना कुछ कहे, लड़की को डरा धमकाकर चुप करा देती थी। वहीं पीडि़ता आरोपी की हरकतों का विरोध करती तो वह उसे बेरहमी से पीटता था। एसआई योगिता जैन ने बताया कि लड़की ने 10 वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। उसकी शिकायत पर बीती रात प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी मां पिता की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Share:

Next Post

हमेशा मुस्कुराने वाले विभांशु जोशी को दिल्ली में मिला अटल फाउंडेशन अवार्ड

Mon Oct 10 , 2022
यातो दीवाना हंसे, या फिर तू जिसे तौफ़ीक़ दे वर्ना इस ज़माने में आजकल मुस्कुराता कौन है। अगर आप हंसने मुस्कुराने से गुरेज़ करते हों। गोया के आप बला के सूमड़े या ट्रुर्रे टाइप के इंसान हों तो आपको विभांशु जोशी से मुलाकात करनी चाहिए। यकीनन इनसे आपको हंसने-बोलने और खुश रहने का सलीक़ा और […]