देश

Weather: इन राज्यों में अप्रैल-जून में पड़ेगी भीषण गर्मी, पंजाब-हरियाणा में आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली (New Delhi)। बारिश (Rain) की लुका छुपी के बीच अब भारत (India) के अधिकांश हिस्सों में चुभने वाली गर्मी (Scorching heat) दस्तक देने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने संभावनाएं जताई हैं कि अप्रैल-जून (April-June) के दौरान कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावनाएं हैं। बहरहाल, सोमवार को उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारती राज्य भीगने के लिए तैयार हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम
IMD की ओर से रविवार दोपहर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही उत्तराखंड में 3 और 4 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 3 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही राजधानी दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में 5 दिनों के दौरान छिटपुट बारिश की संभावनाएं हैं।


बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जानकारी दी कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा, ‘2023 में गर्मी के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।’ आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा में प्रचंड गर्मी की संभावना है।

हीटवेव समझें
हीटवेव की घोषणा तब की जाती है जब किसी केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है और सामान्य तापमान से विचलन कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो।

मार्च में राहत, फरवरी ने सताया
आईएमडी के अनुसार, भारत में 1901 के बाद से 2023 में फरवरी में सबसे ज्यादा गर्मी रही। हालांकि, सात पश्चिमी विक्षोभ के कारण सामान्य से अधिक बारिश (सामान्य तौर पर होने वाली 29.9 मिलीमीटर के मुकाबले 37.6 मिमी) होने के कारण मार्च में तापमान में गिरावट रही। मार्च 2022 अब तक का सबसे गर्म और 121 वर्षों में तीसरा सबसे सूखा वर्ष था। वर्ष 1901 के बाद से पिछले साल ही देश का तीसरा सबसे गर्म अप्रैल, ग्यारहवां सबसे गर्म अगस्त और आठवां सबसे गर्म सितंबर भी देखा गया।

Share:

Next Post

राहुल की सांसदी जाने से विपक्षी एकजुटता के आसार, 19 दलों की बैठक बुलाने की तैयारी में कांग्रेस

Mon Apr 3 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । कांग्रेस संसद (parliament) के बजट सत्र (budget session) खत्म होने के बाद विपक्षी एकता को लेकर बड़ी पहल की तैयारी कर रही है। पार्टी विपक्षी दलों की बैठक बुलाने पर विचार कर रही है। ताकि, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में विपक्षी एकता का खाका तैयार किया […]