देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

महिलाओं द्वारा संचालित शिवपुरी का संयंत्र देशभर में बनेगा उदाहरण : CM Shivraj

भोपाल। जनकल्याण और सुराज अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शुक्रवार को शिवपुरी में 17.35 करोड़ रूपये लागत के “टेक होम राशन संयंत्र’’ (Take Home Ration Plant) की चाबी महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी संस्था को सौंपी। मुख्यमंत्री चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग की महिलाओं द्वारा संचालित यह संयंत्र पूरे देश के महिला स्व-सहायता समूहों के लिये बड़ा उदाहरण बनेगा। संयंत्र का मुनाफा महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केवल ठेकेदार और बड़े कारोबारी ही उद्योग नहीं चला सकते। महिलायें भी अब उद्योग धंधे चलाने में सक्षम हो चुकी हैं। इसी सोच के साथ शिवपुरी के “टेक होम राशन संयंत्र’’ के संचालन की जिम्मेदारी महिला संस्था को सौंपी गई है। उन्होंने कहा प्रदेश में अब महिलायें भी कल-कारखाने चलायेंगीं। इसके लिये प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी।


शिवपुरी के “टेक होम राशन संयंत्र’’ का संचालन अभी तक एमपी एग्रो द्वारा किया जा रहा था। अब इसका संचालन महिला आजीविका सहकारी संस्था द्वारा किया जाएगा, जिससे इसका सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा और उनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संयंत्र का अवलोकन भी किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, शिवपुरी जिले के प्रभारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

ग्वालियर-चंबल संभाग के 8 जिलों की महिला समूहों से बनी है यह समिति राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2018 में महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी समिति शिवपुरी मर्यादित का गठन हुआ था। इस समिति में ग्वालियर संभाग के सभी 5 और चंबल संभाग के सभी 3 जिले शामिल हैं। यही समिति अब “टेक होम राशन संयंत्र’’ का संचालन करेगी।

Share:

Next Post

दुष्कृत्य-छेड़छाड़ की झूठी शिकायत करने वालों पर गिरी गाज

Fri Oct 1 , 2021
बैतूल । झूठी दुष्कृत्य सहित छेड़छाड़ की रिपोर्ट (Report of molestation including misconduct) लिखाने वाले मामले में अब बैतूल पुलिस ने सख्त रवैया अपनाना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस ने ऐसे 11 मामलों में 22 के खिलाफ  न्यायालय में परिवाद पेश किया है। पुलिस के संज्ञान में आया है कि बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे मामलों […]