इंदौर न्यूज़ (Indore News) देश मध्‍यप्रदेश

यादव समाज का देश के विकास में बड़ा योगदानः मुख्यमंत्री शिवराज

– भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों का किया जाएगा विकास: शिवराज

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि यादव समाज (Yadav Samaj) का देश के विकास में बड़ा योगदान (Great contribution in the development country) है। समाज ने खेती-किसानी, दुग्ध उत्पादन, गो-पालन, देश की सुरक्षा, खेल, शिक्षा, व्यापार-व्यवसाय सहित विकास के हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर इस समाज ने अपनी उन्नति की है और देश में अपना विशेष स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण विश्व गुरू हैं और सर्वव्यापी हैं। उन्होंने गीता के माध्यम से देश-दुनिया को नई राह दिखाई है।

मुख्यमंत्री चौहान रविवार शाम को इंदौर में यादव समाज प्रमुख कार्यसमिति (कोर कमेटी) के प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी लीलाओं से संबंधित मध्यप्रदेश में स्थित सभी स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाएगा। उज्जैन में सांदीपनि आश्रम का भी विकास किया गया है।


समाज मजबूत एवं संगठित होगा तो देश भी मजबूत और संगठित रहेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिल कर समाज को मजबूत बनाना होगा। समाज मजबूत एवं संगठित होगा तो देश भी मजबूत और संगठित रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बताये मार्ग पर चलना हमारा परम कर्तव्य है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें नई राह दिखायी, इस ग्रंथ से हमें ऊर्जा एवं शक्ति मिलती है। यह ग्रंथ दुनिया का अद्भुत ग्रंथ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गो-शाला संबंधी बनी नीति में आवश्यकता अनुसार सुधार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गो-शालाओं में गो-पालन के लिये दी जाने वाली राशि को बढ़ा कर 4 गुना तक किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान इंदौर में अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा स्थापित करने, स्मारक बनाने तथा पद्मश्री डॉ. भक्ति यादव की प्रतिमा उपयुक्त स्थल पर लगाये जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री कहा कि इंदौर में यादव समाज के बच्चों के विद्या अध्ययन एवं छात्रावास के लिये उपयुक्त स्थान चिन्हित कर भूमि आरक्षित करने के प्रयास किये जाएंगे।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सामाजिक क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने शिक्षा से समाज को नई दिशा दिखायी। अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना सिखाया। हमारा प्रयास है कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से संस्कृति, संस्कार, परंपरा, नैतिक शिक्षा एवं पराक्रम के संबंध में सामाजिक चेतना जागृत की जाये।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सचिन यादव, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, गुलशन यादव, कमल यादव, डॉ.आरडी यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला तथा मालिनी गौड़, नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव, नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि और नागरिक समारोह में मौदूद रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज का इंदौर नगर भ्रमण के दौरान लाड़ली बहनों ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार शाम को इंदौर पहुंचे। यहां नगर भ्रमण के दौरान उनका रामचंद्र नगर चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुँची लाड़ली बहनों ने तिलक लगाकर और आरती उतार कर अपने भाई शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।

दरअसल, लाड़ली बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि आने के बाद मुख्यमंत्री चौहान पहली बार इंदौर पहुंचे थे। नगर निगम के राजस्व प्रभारी और वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद निरंजन सिंह चौहान गुड्डू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बहने मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए पहुँची थी। इस दौरान भाजपा नेता गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित जन-प्रतिनिधि भी साथ में थे।

मुख्यमंत्री चौहान का इंदौर पहुँचने पर लाड़ली बहनों ने रामचन्द्र नगर तिराहा, इंदौर बायर चौराहा, 15वीं बटालियन चौराहा, मरीमाता चौराहा, डीआरपी लाईन चौराहा, बाल विनय मंदिर तिराहा, लैंटर्न चौराहा तथा अभय प्रशाल परिसर के बाहर एकत्रित होकर ढोल,तासों, बेंड-बाजे और आतिशबाजी कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग लाड़ली बहनों को दी विशेष तीन पहिया स्कूटी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान रविवार शाम को दिव्यांग लाड़ली बहनों के रोजगार और उनके जीवन को आसान बनाने के लिये बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 10 दिव्यांग लाड़ली बहनों को विशेष तरह की तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटी भेंट की। जिन महिलाओं को यह स्कूटी मिली है, उनमें करुणा चिल्हाटे, पिंकी हिरवे, पिंकी दुबे, ममता साहू, दिव्या पामेचा, पुष्पा रसीले, योगिता सिसोदिया, पलक त्रिवेदी, सुरेखा चौहान और सुषमा मिश्रा शामिल है।

मुख्यमंत्री चौहान इंदौर भ्रमण के दौरान मरीमाता चौराहा पहुँचे। यहाँ उन्होंने लाड़ली बहनों से चर्चा की। बहनों ने मुख्यमंत्री को लाड़ली बहना योजना के लिए धन्यवाद दिया एवं उनका आभार माना।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी की विशेष पहल पर रेडक्रास एवं जन सहयोग से दिव्यांगों को रोजगार एवं उनके जीवन को आसान बनाने के लिए तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटी उपलब्ध करायी जा रही है।

Share:

Next Post

US : शिकागो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 19 घायल

Mon Jun 19 , 2023
शिकागो (Chicago)। अमेरिका (America) के शिकागो (Chicago) में रविवार को हुई गोलीबारी (firing incident) की एक घटना में 1 व्यक्ति की मौत (1 person died) हो गई है और 19 लोग घायल (19 people injured) हो गए। रविवार सुबह हुई फायरिंग में करीब 20 लोगों को गोली लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो के दक्षिण-पश्चिम […]