इंदौर न्यूज़ (Indore News)

यमराज को मिली है सुरक्षा की जिम्मेदारी तो हनुमान बने हैं अध्यक्ष, कुबेर बने हैं कोषाध्यक्ष

  • कनाडिय़ा रोड का अपने राम का निराला धाम जहां

इन्दौर। भगवान राम के वैसे तो कई खास मंदिर देशभर में मौजूद हैं, मगर इन्दौर शहर में भी अपने राम का एक निराला धाम है, जहां पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी खुद यमराज ने, वहीं अध्यक्ष की जिम्मेदारी महाबली हनुमान ने उठा रखी है। अनूठे मंदिर में कुछ शर्तों के साथ ही भगवान राम के दर्शन करने का अवसर मिलता है। इस मंदिर में प्रांगण में 21 फीट की तो सामने की ओर 121 फीट की प्रतिमा के रूम में विराजते हैं हनुमान।

शहर के बहुत ही प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है यह भगवान का अनूठा धाम, जो कनाडिय़ा रोड स्थित वैभव नगर, संचार नगर एक्सटेंशन मेें स्थापित है। मंदिर की सुंदरता बहुत ही अद्भुत है। यहां पर हनुमानजी की दो-दो सुन्दर प्रतिमाएं हैं। इस मंदिर में कुछ शर्तों के साथ ही भगवान राम के दर्शन होते हैं। शर्तें भी ऐसी हैं, जो कण-कण में राम का संदेश देती हैं। दरअसल इस मंदिर में भगवान श्रीराम का नाम लिखने पर ही प्रवेश मिलता है और माना जाता है कि ऐसा करने पर ही भगवान श्रीराम के दर्शन पूरे होते हैं। इससे सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। बता दें कि इस मंदिर में 251 फीट ऊंचाई पर लगी हनुमानजी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग शहरों से लोग राम मंदिर दर्शन करने पहुंचते हैं।


आम और खास के लिए एक नियम
मंदिर की कुछ अनूठी परंपराएं हैं। सालों साल पुराने इस मंदिर में अगर आपको दर्शन करना है तो सबसे पहले श्रीराम 108 बार लिखना होगा। उसके बाद ही आपको दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। वीआईपी से लेकर आम जनता सभी के लिए नियम मंदिर प्रशासन द्वारा बनाया गया है।

यमराज देते हैं सुरक्षा
मंदिर के अंदर श्रीराम दरबार का राज तिलक का भव्य स्वरूप है, वहीं भगवान गणेश की सूंड से 24 घंटे भगवान शिव का जलाभिषेक होता है। मंदिर का ट्रस्ट भगवान संचालित करते हैं। भगवान श्रीराम मंदिर के संरक्षक हैं, अध्यक्ष भगवान हनुमान तो कोषाध्यक्ष कुबेर हैं। मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी यमराज संभालते हैं तो लेखा-जोखा चित्रगुप्त रखते हैं। मंदिर के अंदर रामलीला तो मंदिर के बाहर कृष्ण का विराट स्वरूप दर्शाया गया है, वहीं मंदिर के चारों तरफ महाभारत का उल्लेख है।

सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं
इस मंदिर को लेकर ऐसी चर्चाएं हैं कि बरसों पहले परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अपनी तकलीफ लेकर इस मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीराम से मदद की गुहार लगाई। उनकी सारी मनोकामना पूरी हो गई थी। तब से ही ऐसी मान्यता है कि यहां पर जो भी अपनी मुराद लेकर पहुंचता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालु यहां अपनी कामना लेकर आते हैं और पूर्ण होने के बाद श्रद्धानुसार पूरी भी करते हैं।

मंदिर की दीवारों पर राम नाम अंकित है
इस मंदिर की खास बात यह है कि इसकी हर एक दीवार पर भगवान राम का नाम छोटे और बड़े अक्षरों में अंकित है। इस बात से यह संदेश जाता है कि भगवान राम भारत भूमि के कण-कण में विराजमान हैं।

Share:

Next Post

IND vs ENG : टीम इंडिया में जुरेल का सिलेक्शन होने पर संगाकारा हुए खुश, विकेटकीपर की गिनाईं 3 खासियत

Sat Jan 13 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच 25 जनवरी से पांच टेस्ट मैचों (five test matches) की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार देर रात शुरुआती दो मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पहली […]