उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

बोर्ड पैटर्न पर होगी 5वीं और 8वीं की परीक्षाएँ… परीक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीयन आज से शुरू होगा

उज्जैन। इस बार कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होगी वहीं विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए भाषा चयन अर्थात हिन्दी या अंग्रेजी मीडियम चयन का भी अवसर दिया जाएगा। स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में संबंधित स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए है। एडीपीसी गिरीश तिवारी ने यह जानकारी दी है।


बता दें कि बीते कुछ समय पहले ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इन दोनों कक्षाओं को बोर्ड पैटर्न की परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। हालांकि इसका विरोध भी किया जा रहा है लेकिन इस विरोध के बाद भी अब मंडल ने उज्जैन जिले के भी सरकारी स्कूलों को बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में निर्देश जारी कर दिए है। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने 5वीं व 8वीं की 2022-23 परीक्षा के संबंध में जारी निर्देशों में निम्नानुसार आंशिक संशोधन जारी किए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसके लिए कलेक्टर के नाम आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। जिले सहित प्रदेश में इस बार प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के 5वीं में करीब 15 लाख और 8वीं में 14 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। शासकीय शालाओं हेतु परीक्षा पोर्टल पंजीयन हेतु खोला जा चुका है, सुविधा की दृष्टि से समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाएं एवं मदरसों के विद्यार्थियों का पंजीयन पोर्टल पर 5 नवंबर 25 नवंबर की अवधि में होगा।

आंतरिक मूल्यांकन भी नियमित रूप से
बता दे कि बीते दिनों सीएम ने घोषणा की थी कि प्रदेश में आगामी सत्र से सभी निजी और प्राइवेट स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होगी। शालाओं में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शासकीय शालाओं के साथ शासकीय मान्यता प्राप्त सभी अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएँ बोर्ड पैटर्न पर की जाएंगी। साथ ही इन शालाओं में आंतरिक मूल्यांकन भी नियमित रूप से सुनिश्चित कराया जाएगा।

Share:

Next Post

कालिदास समारोह का शुभारंभ हुआ..राज्यपाल आज सुबह उज्जैन से गए

Sat Nov 5 , 2022
सात दिनों तक कालिदास पर आधारित नाटक सहित नृत्य के कार्यक्रम होंगे उज्जैन। कालिदास की नगरी उज्जैन में कल शाम कालिदास समारोह का विधिवत उद्घाटन हुआ। जिसे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कालिदास हमारी परंपरा के गौरव हैं। कल देवप्रबोधिनी एकादशी से कालिदास अकादमी में कालिदास समारोह का शुभारंभ […]