पिछले साल दिसंबर 2021 तक जिले में 187 केस दर्ज हुए थे-इस साल अप्रैल तक 110 प्रकरण आ गए
उज्जैन। महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के बीच महिलाओं के प्रति होने वाले गंभीर अपराधों में कोई कमी नहीं आ रही है। हालत यह है कि इस साल के शुरूआती चार महीनों में ही पिछले साल के मुकाबले दहेज प्रताडऩा के 60 फीसदी के लगभग मामले दर्ज हो गए।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन जिले के शहरी और देहात थानों में पिछले साल 1 जनवरी 2021 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक की अवधि में दहेज के लिए सताई गई महिलाओं ने अलग-अलग थानों में 187 केस दर्ज कराए थे। हालांकि केस दर्ज होते ही पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया था। अधिकांश मामलों में पुलिस दहेज के लिए सताई गई महिलाओं के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने में सफल भी रही।
इधर जैसे ही नया साल शुरू हुआ और 1 जनवरी 2022 से लेकर 30 अप्रैल 2022 तक चार माह के अंतराल में ही दहेज प्रताडऩा के फिर से 110 नए केस दर्ज हो गए। कुल मिलाकर पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर अपराध रोकने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन दहेज के लिए महिलाओं को सताने वाले लालची लोग नहीं मान रहे। उक्त दो वर्षों मे दर्ज हुए दहेज प्रताडऩा के मामलों का आंकलन किया जाए तो पिछले साल के मुकाबले इस साल के शुरूआती चार महीने में ही 60 प्रतिशत मामले दर्ज हो गए हैं।
Share:
अधिकारियों ने दिया प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाने का लिखित आश्वासन उज्जैन। शहर के उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिल मिल रहे हैं और इसकी शिकायत भी लोगों द्वारा की जा रही है। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध में शहर कांग्रेस ने शुक्रवार को वल्लभ नगर झोन पर घेराव किया। इस दौरान […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश (MP) के उज्जैन (Ujjain) में नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाले ऑटो ड्राइवर के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जा रहा है। नगर पालिका (Nagar Palika) और पुलिस (Police) प्रशासन की टीम बुधवार आरोपी के अवैध कब्जे वाली झुग्गी पर बुलडोजर चलाएगी। आरोपी के परिवार ने झुग्गी पर्यटन विभाग के होटल के बाहर […]
रतलाम। गृह विभाग, मप्र शासन द्वारा 14-8-2023 को रतलाम ज़िले में पदस्थ एक महिला पुलिस कांस्टेबल दीपिका कोठारी को लिंग परिवर्तन की अनुमति प्रदान की। 2021 में भी निवाड़ी ज़िले में पदस्थ महिला पुलिस कांस्टेबल को गृह विभाग, मप्र शासन द्वारा लिंग परिवर्तन की अनुमति दी जा चुकी है।
उज्जैन। शहर में इन दिनों हर दिन वाहन चोरी की आधा दर्जन वारदातें हो रही हैं और पुलिस केवल प्रकरण ही दर्ज कर रही है जबकि वारदात करने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले दिनों बैठक लेकर […]