img-fluid

ब्रिटेन से आया दूसरा युवक तो इंदौर में ही हुआ संक्रमित

December 27, 2020


20 दिन हो गए भारत वापस आए
इंदौर। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से विशेषज्ञ के मुताबिक कोई खतरा नहीं है और न ही इससे वैक्सीनेशन के प्रोग्राम पर कोई असर पड़ेगा। बावजूद इसके मीडिया ने जमकर सनसनी फैलाई। इंदौर में ब्रिटेन से लौटा जो दूसरा युवक पॉजिटिव मिला है, दरअसल वह यहीं पर संक्रमित हुआ, क्योंकि उसे ब्रिटेन से लौटे 20 दिन हो चुके हैं और कोरोना संक्रमण की साइकिल अधिकतम 14 दिन की रहती है। हालांकि एहतियात के तौर पर इस युवक को भी अलग रखा गया और उसका सैम्पल भी दिल्ली भिजवाया जाएगा। फिलहाल तो पूर्व में मिले युवक का सैम्पल भी कल तक दिल्ली नहीं गया था। ब्रिटेन से लौटे 100 से अधिक यात्रियों की तलाश कर उनके सैम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए जा रहे हैं। पूर्व में मिले एक युवक को तो सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में रखा गया है, वहीं दूसरे को भी वहीं आइसोलेशन में रखा गया है और दोनों के ही स्ट्रेन जांच के सैम्पल एनसीडीएस दिल्ली भेजे जाएंगे।

Share:

  • म.प्र.में स्वाभिमान किसान रैली

    Sun Dec 27 , 2020
    किसान आंदोलन को कांग्रेस हथियाएगी पूरे प्रदेश में होगा प्रदर्शन, दिग्गी-नाथ सहित कई नेता होंगे शामिल भोपाल। मध्यप्रदेश में कृषि कानून के खिलाफ पहली बार किसानों के समर्थन में कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। यूथ कांग्रेस द्वारा भोपाल में कांग्रेस की स्वाभिमान किसान रैली निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved