
नई दिल्ली। दिल्ली के आजादपुर स्थित लाल बाग के पास एक झुग्गी में एलपीजी सिलिंडर फटने से आग लग गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें आज सुबह 100 नंबर पर एलपीजी सिलिंडर में आग लगने और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गईं। वहीं दूसरी ओर जलने से घायल हुए पांच लोगों को वहां से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और आग बुझाने का काम जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved