img-fluid

इंदौर-भोपाल में डिजिआना ग्रुप और कौटिल्य अकादमी पर आयकर विभाग के छापे

November 25, 2021

इंदौर। आयकर विभाग ने इंदौर सहित कई ठिकानों पर अल सुबह छापामार कार्रवाई की है। डिजियाना ग्रुप के साथ जानी-मानी कोचिंग संस्था कौटिल्य एकेडमी (Kautaliya Academy) के ठिकानों पर यह छापे डले हैं। डिजियाना ग्रुप (Digiana Group) का लिकर से लेकर खनन, केबल नेटवर्क, प्रॉपर्टी सहित फल-सब्जी व अन्य कारोबार हैं। भिचौली स्थित सम्पत फार्म सहित अन्य ठिकानों पर यह छापे डाले गए।
पिछले दिनों भास्कर समूह पर बड़ी छापामार कार्रवाई की गई थी। इसके बाद अब डिजियाना ग्रुप और कौटिल्य एकेडमी का नंबर आया। सुबह 6 बजे से ही आयकर विभाग की टीम ने पुलिस बल की सहायता से इंदौर, भोपाल (Indore, Bhopal) सहित अन्य ठिकानों पर छापे डाले हैं। आयकर विभाग ने फिलहाल तो अधिकृत जानकारी इन छापों की नहीं दी है, मगर सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों हुए बड़े प्रॉपर्टी के सौदों से लेकर अन्य मामलों में डिजियाना ग्रुप के शामिल होने के चलते यह कार्रवाई की गई है। गुम्मन परिवार का लिकर के साथ-साथ प्रॉपर्टी का तो कामकाज है ही, वहीं खनन के अलावा विशाल केबल नेटवर्क और डिजियाना फ्रेश (Digiana Fresh)के नाम से फल-सब्जी का भी कारोबार है।

Share:

  • तालिबान के 100 दिन पूरे, पर मान्यता नहीं, पड़ोसी देशों से रिश्ते बनाने की कोशिशें भी कामयाब नहीं

    Thu Nov 25 , 2021
    काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान उसने यह सबक भी सीख लिया है कि किसी शासन को हटाकर देश पर कब्जा करना आसान है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मान्यता पाना नहीं। अफगानिस्तान की नई सरकार का मुखिया मावलाई हबीबुल्ला अखंदजादा है। टोलो न्यूज के मुताबिक, इस दौरान आमिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved