img-fluid

यहाँ बलात्कारियों को जेल नहीं, दिया जाता है खूबसूरत बंगला, जानिए कैसे मिलता है घर

June 03, 2022

नई दिल्ली।बलात्कार यानी रेप को हर देश में अपराध माना गया है। रेप के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का प्रावधान है। हालांकि दुनिया के अलग-अलग देशों में रेप के दोषियों को कई तरह की सजा दी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बार में बताएंगे जहां पर बलात्कार के आरोपियों को जेल नहीं होती है, ल्कि उनको एक खूबसूरत बंगला दिया जाता है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन पूरी तरह से सच है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रेप के आरोपी को बंगले में सभी सुविधाएं मिलती हैं। वह इस बंगले में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह सकता है। दरअसल फ्लोरिडा के आउटस्कर्ट्स में स्थित मिरेकल विलेज में रेप के आरोपियों को खूबसूरत बंगला दिया जाता है। यहां पर करीब दौ सौ रेप के आरोपी अपने परिवार के साथ अपना जीवन बीता रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?



मिरेकल विलेज में रहने वाले रेप के आरोपियों में पुलिस ने कुछ रखा है जबकि कई आरोपियों को परिवार वालों ने छोड़ दिया है। इन आरोपियों की कोई इज्जत नहीं करता था और न ही इनको रहने के लिए कोई जगह मिल रही थी। ऐसे में आरोपियों को रहने के लिए घर मिला और यहां पर रहकर वह अपने जुर्म का पश्चाताप करते हैं।करीब 20 एकड़ में बसा हुआ यह एक छोटा सा गांव है। इस गांव को साल 2009 में बलात्कार के दोषियों के लिए बसाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वह अपने परिवार के साथ यहां पर आराम से रह सकें। कहा जाता है कि अमेरिका में यौन उत्पीड़न के सबसे ज्यादा आरोपी है।

इस गांव को बसाने के पीछे एक खास मकसद था। पादरी डिक इथेरो ने इस गांव को बसाया था। उनका कहना है कि फ्लोरिडा में यौन उत्पीड़न के आरोपियों को घर मिलना बेहद मुश्किल था। नियम के अनुसार, यौन उत्पीड़न के आरोपी एक हजार फीट के अंदर स्कूल, प्लेग्राउंड, पार्क या बच्चों से जुड़ी कोई भी चीज हो उस इलाके में नहीं रह सकते हैं। इसलिए इन आरोपियों को घर मिलना नामुमिकन था।
यहां पर बलात्कारियों को जेल की जगह मिलता हैं।इस गांव में बेहद सीमित संख्या में घर हैं। घर से ज्यादा आवेदन पत्र यहां रहने के लिए आते हैं। वेटिंग सिस्टम के अनुसार, लोगों को यहां पर घर मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव में रहने वाले लोगों को कई प्रकार की क्लासेस दी जाती हैं। इसके अलावा कई प्रकार के प्रोग्राम चलाए जाते हैं। यहां पर जो लोग रहते हैं उनमें से अधिकतर आसपास वाले इलाके में नौकरी करते हैं। इस गांव को बसाने वाले पादरी हर हफ्ते उन्हें सच्चे मार्ग पर चलने के लिए बाइबल की क्लासेस देते हैं। वह लोग वहां आराम से रहते हैं।

Share:

  • MP: अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

    Fri Jun 3 , 2022
    मंदसौर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है. निर्धारित समय पर चुनाव होने हैं लेकिन चुनाव से पहले ही अपनी समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े कुछ कॉलोनीवासी चुनाव के बहिष्कार की बात कर रहे हैं. मंदसौर के वार्ड नम्बर-4 सूर्यांश विहार निवासियों ने चुनाव में मतदान के बहिष्कार का पोस्टर लगाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved