
इन्दौर। इन्दौर आकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाली हरदा की एक लुटेरी गैंग के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकडक़र उनके कब्जे से पुरानी घटनाओं में उड़ाई गई सोने की चेन जब्त की है, जबकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लुटेरे इन्दौर आकर वारदात करते हैं।
इस पर उन्होंने जाल फैलाकर दो लुटेरे अरुण कैथवास तथा शुभम मालवीय को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सोने की चेन और मोबाइल जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने एक ही दिन में एरोड्रम और विजय नगर में चेन लूटी थी। दोनों आरोपियों को विजय नगर पुलिस के हवाले किया गया है। विजय नगर पुलिस लूट के मामले में एफआई दर्ज करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved