
इंदौर। रात को सिरफिरों ने कई वाहनों (vehicles) के कांच फोड़ दिए। पुलिस (Police) ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। जिस कॉलोनी में वारदात हुई वह जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे है। यहां हत्या और चाकूबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ब्रिज के नीचे अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। यही नहीं, यह क्षेत्र भी जूनी इंदौर थाने से कुछ ही दूरी पर है।

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बापू नगर में वारदात हुई। रहवासी गणपत यादव ने बताया कि ब्रिज के नीचे लक्ष्मी टेंट हाउस सामने खड़ी एक टाटा एस के कांच सिरफिरों ने तोड़े। यहां अन्य कारों के भी कांच फोड़ दिए। एक कार वीर सावरकर नगर में फोड़ी गई। चार दिन पहले भी उक्त जगह पर खड़े वाहन में किसी ने आग लगा दी थी। यहां कांच फोडऩे की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved