img-fluid

आज चार माह बाद रात 11 के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेगा यात्री विमान, दुबई फ्लाइट बदले समय पर आएगी

August 06, 2022

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर चार माह बाद आज रात 11 के बाद कोई शेड्यूल यात्री विमान उतरेगा। यह एयर इंडिया की दुबई से आने वाली फ्लाइट होगी, जो रात 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। अब तक यह फ्लाइट शाम 7.35 बजे इंदौर पहुंचती थी। फ्लाइट का समय बदले जाने के कारण दुबई जाने वाले यात्रियों को वापसी के समय चार घंटे ज्यादा मिल सकेंगे। इससे यात्री भी खुश हैं।

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे के टर्नपैड को चौड़ा करने के लिए 27 मार्च से काम शुरू किया गया था। इसके तहत रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। काम पूरा होने के बाद 1 अगस्त से यह रोक हटा दी गई है। इसके बाद आज चार माह बाद पहली बार रात 11 के बाद विमान यहां उतरेगा। चार माह की अवधि में भी देर रात यहां लेट होने पर विमानों को उतारा गया, लेकिन किसी भी उड़ान को रात 11 के बाद का शेड्यूल नहीं दिया जाता था, लेकिन अब रोक हटने के बाद पहली बार इस फ्लाइट को 11.45 बजे उतरने का शेड्यूल दिया गया है। एयर इंडिया लंबे समय से दुबई फ्लाइट का समय बदलना चाहती थी। 1 अगस्त से रात को उड़ानों के संचालन की अनुमति के बाद कंपनी ने आज से ही हर शनिवार को दुबई से आने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव किया है।


रात 1 बजे दिल्ली जाएगा विमान

कंपनी के मुताबिक अब तक दुबई-इंदौर फ्लाइट हर शनिवार को दुबई के स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.50 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4.20 बजे) दुबई से रवाना होती थी और 3 घंटे 20 मिनट में सफर पूरा कर शाम 7.35 बजे इंदौर पहुंचती थी, वहीं आज से यह फ्लाइट दुबई के समयानुसार शाम 6.55 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8.25 बजे) दुबई से रवाना होकर रात 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद यह विमान रात 1 बजे दिल्ली जाएगा। इससे दुबई से आने वाले यात्रियों को आखिरी दिन वहां चार घंटे ज्यादा मिल सकेंगे, वहीं इंदौर से देर रात दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी एक अतिरिक्त उड़ान की सुविधा मिल सकेगी।

 

Share:

  • एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल में मौत

    Sat Aug 6 , 2022
    दो कावडिय़ों पर डंपर पलटा इंदौर। खेड़ीघाट से उज्जैन (Khedighat to Ujjain) जा रहे इंदौर जिले (Indore District) के दो कावडिय़ों पर डंपर पलट गया। एक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हुई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे डंपर ने दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved