
इन्दौर। शहर में आज सुबह से मौसम ने फिर करवट बदली है। कल तेज धूप के बाद आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन शहर में हल्की बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिन हल्की बारिश की संभावना है।
भोपाल मौसम केंद्र ने इंदौर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में आज से अगले तीन दिन हल्की बारिश की बात कही है। दूसरी ओर कल दिन में तेज धूप के बाद रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और दिन का अधिकतम तापमान जहां 32.8 डिग्री था, जो सामान्य था वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। आज मौसम में हुए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved