रीवा। मऊगंज अनुभाग में बीते दिनों लगातार 03 दुष्कर्म के मामले सामने आये हैं। हनुमना में दो दुष्कर्म की घटनाओं के बाद 07 अक्टूबर शुक्रवार को मऊगंज थानांतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसका आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। जो की लडकी के गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। उस पर नाबालिग को धमकाने का भी आरोप है। इस संबंध में पीडिता के पिता ने कल घटना की जानकारी मिलते ही देर शाम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मऊगंज थाना प्रभारी एलबी सिंह के नेतृत्व में मऊगंज पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर आरोपी शिवम केवट को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 341, 376,506,3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और लडकी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही कर रही है।
कार्यवाही में मुख्य भूमिका
थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक कमल सिंह बरकडे,प्रधान आरक्षक 275 राजेंद्र सिंह,आरक्षक अरबिंद मेहरा, सैनिक शिवचरण शुक्ला का विशेष योगदान रहा है।
Share:
जबेरा। जबेरा जनपद के ग्राम पंचायत दुगानी में मां चंडी दुर्गोत्सव समिति के साथ ग्राम वासियों द्वारा दुर्गा विसर्जन के अवसर पर लोकगीत कलाकारों ने अपनी कला का परिचय देकर उत्सव के समापन अवसर पर चार चांद लगाए। दुगानी के साथ साथ आसपास के ग्रामों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इसी […]
नए साल पर रातभर, जगह-जगह हुई पार्टीबाजी, धार्मिक स्थलोंपर रही भीड़ सिरोंज। अंग्रेजी नववर्ष का प्रवेश कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच हुआ रात्रि 12:00 बजे 2023 का आगज करने के लिए कई युवाओं की टोलियां शहर के मुख्य चौराहों पर तैनात रही रंगोली बनाकर इन्हें 2023 का स्वागत करके जश्न मनाया सुबह […]
भोपाल। मध्य प्रदेश दतिया,श्योपुर, अशोकनगर आदि में आई बाड़ से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अभी लगातार कुछ दिनों से प्रदेश के सभी बड़े नेता मौके का जायज़ा हेलिकाप्टर से ले रहे है। इसी संबंध मे शिवराज सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। श्योपुर कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव (Sheopur Collector Rakesh Shrivastav) को बाढ़ राहत कार्य […]
कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल रविवार विदिशा। कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल रविवार को विदिशा आए। यहां पर उन्होंने जिला समन्वय समिति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विभाग एवं मोर्चा संगठन जिलाध्यक्ष की बैठक में शामिल हुए। अग्रवाल के साथ पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, निशंक […]