
इंदौर। एक शख्स की संदिग्ध मौत (Suspicious Death) के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम (Postmortem) के ही उसका शव घर ले गए और अंतिम संस्कार (Funeral) की तैयारी कर ली, लेकिन उससे पहले पुलिस उनके घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
सिंहासा शांतिनगर के रहने वाले श्रवण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अस्पताल से निजी एंबुलेंस (Private Ambulance) के माध्यम से शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरु कर दी। अस्पताल वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस श्रवण के घर पहुंची और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल (Hospital) लाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved