
जबलपुर। आज सुबह नर्मदा पावन तट ग्वारीघाट से सैंकड़ों की संख्या में कांवड़ और भगवा ध्वज लिए कावडिय़े बांदकपुर धाम के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ आज सुबह पूजन अर्चन के बाद हुआ। कल कांवड़ यात्रा श्रृद्धा सबरी आश्रम गुबरा पहुंचेगी। 15 फरवरी को तृतीय विश्राम पौड़ी मानगढ़ में होगा। 16 फरवरी को काशी महादेव घाट रौड़ में यात्रा विश्राम होगी। 17 फरवरी को बांदकपुर धाम जागेश्वर नाथ एवं 18 फरवरी को 9 बजे शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved