
नई दिल्ली। अगले महीने के आखिर में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। राज्य में मुख्य मुकाबला सीएम केसीआर की बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला है। सभी दल इसके लिए तैयारियों में भी लगे हुए हैं। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि हमने तय किया है कि तेलंगाना में बीजेपी का अगला सीएम पिछड़ी जाति से होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved