
इंदौर। खंडवा रोड स्थित एक गांव का रहने वाला 19 वर्षीय युवक कल छुट्टी होने के चलते घर से पिकनिक के लिए दोस्तों के साथ निकला। वह सडक़ पर राहगीरों को घायल मिला। बाद में उसकी मौत हो गई। दतोदा निवासी 19 साल के क्रिश पिता सोहनलाल के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। क्रिश नावेल्टी मार्केट में एक मोबाइल दुकान पर नौकरी करता था। कल वह दो दोस्तों के साथ तिंछाफाल की तरफ पिकनिक मनाने के लिए निकला था। वह राहगीरों को घोसीखेड़ा के पास सड़क़ पर घायल मिला। पास में उसकी बाइक भी थी।
उसे राहगीरों ने सिमरोल के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत में सुधार भी हो गया। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ी तो इंदौर रैफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ यह साफ नहीं हो पाया है। उसके दोस्त हादसे को लेकर कुछ बता सकते हैं। क्रिश के पिता चाय की दुकान चलातेे हंै। उसकी तीन बहन और दो भाई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved