
इंदौर। नगर निगम द्वारा खतरनाक मकानों को ढहाने का अभियान फिर शुरू कर दिया गया है। इसके साथ-साथ झांकी मार्गों के खतरनाक मकान भी ढहाए जा रहे हैं। आज सुबह मोरसली गली में निगम का अमला एक वर्षों पुराना मकान तोडऩे पहुंचा।
हर बार नगर निगम झांकी मार्गों के खतरनाक मकानों को तोडऩे का अभियान चलाता है, क्योंकि गणेश विसर्जन चल समारोह के समय शहर में रतजगा होता है और कई झांकियां निकलती हैं। झांकी मार्ग पर कई खतरनाक मकान हैं, जिन्हें चिह्नित कर अब तोडऩे की कार्रवाई शुरू की जा रही है। इसके अलावा अन्य खतरनाक मकान भी ढहाए जा रहे हैं। आज सुबह नगर निगम का रिमूवल अमला 8, मोरसली गली में शैलेष शर्मा के एक खतरनाक मकान को तोडऩे पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक मकान कई जगह से जर्जर हालत में था और वहां कोई भी नहीं रहता है। जेसीबी की मदद से मकान को ढहाने की कार्रवाई की गई और पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग भी इस बार की गई है, ताकि किसी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति न रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved