img-fluid

कल रात ठंड ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, 10.3 पर पहुंचा पारा

November 07, 2025

  • कल की रात थी नवंबर की पिछले 10 सालों की सबसे ठंडी रात
  • 10 सालों में पहली बार नवंबर में 11 डिग्री के नीचे पहुंच तापमान
  • पहली बार नवंबर की इतनी ठंडी शुरुआत

इंदौर। इस साल ठंड (Cold) अपने सभी रिकॉर्ड (Record) तोड़ने जा रही है। कल रात पारा लुढ़ककर 10.3 डिग्री पर पहुंच गया। इससे कल की रात इस मौसम (Season) की सबसे ठंडी रात होने के साथ ही पिछले 10 सालों की नवंबर की सबसे ठंडी रात बन गई। ठंड का एहसास शाम से ही होने लगा था, रात चढ़ने के साथ ही पारा गिरता गया और एक नया रिकॉर्ड बन गया। खास बात यह भी है कि पहली बार नवंबर के पहले ही सप्ताह में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) के रिकॉर्ड टूटे हैं, जबकि इससे पहले ठंड के सभी रिकॉर्ड 20 नवंबर के बाद दर्ज किए गए थे।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.9 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 1.8 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 9 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। रात के बाद आज सुबह से भी तीखी ठंड का एहसास बना रहा। धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।


4 दिनों में 12 डिग्री से ज्यादा गिर गया पारा – शहर में ठंड में अचानक से दस्तक दी है। मैं चार दिनों में शहर में रात के तापमान में 12 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है जो चौंकाने वाली है। रविवार की रात जहां न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री था, वहीं कल रात यह 10.3 डिग्री रहा। यानी चार ही दिनों में रात के तापमान में 12.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। हालांकि दिन के तापमान में खास गिरावट नहीं आई है। चार दिन पहले जहां तापमान 30 डिग्री पर था वहीं अब 28 डिग्री के करीब है। इसके कारण दिन में ठंड का एहसास नहीं है।

सूरज ढलते ही सताने लगी थी ठंडी हवाएं – कल दिन में आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही तेज धूप खिली थी। इसके कारण दिन में गर्मी सता रही थी, लेकिन सूरज ढलते ही सर्द हवाओं ने शहर को घेर लिया। रात चढ़ने के साथ ही ठंड का असर लगातार बढ़ता गया। इसके कारण रात को लोग गर्म कपड़े पहने घूमते नजए आए। देर रात को ठंड का असर सबसे ज्यादा रहा, हालांकि इस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में थे जिसके कारण उन्हें इसका ज्यादा एहसास नहीं हुआ।

87 साल पहले नवंबर में 5.6 डिग्री पर पर पहुंचा था पारा – मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में नवंबर माह में सबसे कम तापमान अब से 87 साल पहले 25 नवंबर 1938 की रात दर्ज किया गया था, तब न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंचा था। वहीं पिछले 10 सालों की बात करें तो अब से पहले सबसे कम तापमान 2017 में 27 नवंबर की रात को 11 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया था कल रात यह रिकॉर्ड टूटने के साथ ही नवंबर का पिछले 10 सालों का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। जिस तरह तापमान में गिरावट जारी है, उसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा और नए रिकॉर्ड बनेंगे।

 

Share:

  • पाकिस्तान के दोस्त का निकल गया 'डेथ वारंट'! भारत इस देश को देगा 4 अरब डॉलर के हथियार

    Fri Nov 7 , 2025
    डेस्क: आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच तनाव की स्थिति है, लेकिन अब अजरबैजान की वजह से पाकिस्तान तनाव में आने वाला है. आर्मेनिया जल्द ही भारत के साथ कई एडवांस हथियारों की डील करने वाला है. वह इस डील के लिए 3 से 4 करोड़ डॉलर करने वाला है. भारत इस डील के तहत आर्मेनिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved