img-fluid

इंदौर में 5 रातों में 5 डिग्री बढ़ा रात का पारा

November 23, 2025

  • 16 दिनों बाद शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के ऊपर पहुंचा
  • ठंड से मिली राहत, दिन का तापमान भी 29 डिग्री पर पहुंचा

इंदौर। शहर में तीखी ठंड का असर लगातार कम हो रहा है। पिछली पांच रातों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही 16 दिनों बाद न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के ऊपर पहुंचा है। इसके कारण ठिठुरते शहर को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो कई दिनों बाद सामान्य स्तर पर था और परसों की अपेक्षा 0.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 2.3 डिग्री ज्यादा था, वहीं पिछले दिनों से तुलना करें तो 5 दिन पूर्व दर्ज 6.9 डिग्री की अपेक्षा यह करीब 5 डिग्री ज्यादा था, यानी 5 दिनों में ही रात के तापमान में 5 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। इसके कारण ठंड का प्रभाव कम हुआ है।


16 दिनों बाद न्यूनतम तापमान दहाई में पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार शहर में 6 नवंबर की रात तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था। इसके बाद से न्यूनतम तापमान लगातार 6 से 9 डिग्री के बीच ही बना हुआ था। कल रात 16 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान दहाई के अंक 11.7 डिग्री पर पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है, जब नवंबर में लगातार इतने लंबे समय तक न्यूनतम तापमान इतना कम रहा है, वो भी नवंबर की शुरुआत से।

अभी और बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। गुरुवार रात तक न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट शुरू होगी, जो आगे लगातार जारी रहेगी और शहर एक बार फिर तीखी ठंड की चपेट में नजर आएगा। तापमान में बढ़ोतरी का कारण उत्तर भारत में बर्फबारी थमने और हवाओं का रुख भी बदलना है।

एक नजर तापमान के दहाई के सफर पर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
6 नवंबर 28.3 10.3
7 नवंबर 27.1 7.6
8 नवंबर 28.2 7
9 नवंबर 27.4 7.9
10 नवंबर 28.6 8.4
11 नवंबर 28 8.2
12 नवंबर 28.8 7.6
13 नवंबर 27.8 8.2
14 नवंबर 28.2 9.6
15 नवंबर 26.7 6.4
16 नवंबर 25.9 7.2
17 नवंबर 26.1 7.7
18 नवंबर 26.4 6.9
19 नवंबर 26.6 8
20 नवंबर 27.1 8.4
21 नवंबर 28.8 9.4
22 नवंबर 29 11.7
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

Share:

  • 78 बसों के परमिट निरस्त होंगे, इंदौर संभाग में होगा बसों का टोटा

    Sun Nov 23 , 2025
    15 साल से ज्यादा पुरानी बसों को परिवहन विभाग ने जारी किया था नोटिस अवधि पूरी होने पर एक-दो दिनों में होगी प्रक्रिया इंदौर। परिवहन विभाग का सालों पुराना एक आदेश प्रदेश में फिर चर्चा में है, जिसमें 15 साल से पुरानी यात्री पर रोक लगाने की बात कही गई थी। आदेश के बावजूद 15 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved