img-fluid

रायपुर में बिगड़ा विमान गोवा फ्लाइट निरस्त

November 23, 2025

  • रायपुर से दोपहर 11.50 के बाजार शाम 4.30 बजे इंदौर पहुंचा विमान, यात्री परेशान

इन्दौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल रायपुर से आने और गोवा जाने-आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस का विमान रायपुर में बिगड़ जाने के कारण यह करीब पौने 5 घंटे देरी से इंदौर पहुंचा। इसके चलते कंपनी ने इंदौर से गोवा जाकर वापस आने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-6219) दोपहर 11.50 बजे रायपुर से इंदौर आकर 12.20 बजे गोवा जाती है। वापसी में गोवा से शाम 4.30 बजे इंदौर आकर 5 बजे वापस रायपुर जाती है, लेकिन कल रायपुर से इंदौर आने से पहले इस विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते सुधार के बाद करीब पौने 5 घंटे देरी से या फ्लाइट शाम 4.30 बजे इंदौर पहुंची।


फ्लाइट में हो रही देरी को देखते हुए कंपनी ने इंदौर से गोवा जाने और आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके चलते यह विमान रायपुर से इंदौर आकर शाम 5.20 बजे यात्रियों को लेकर वापस रायपुर चला गया। कंपनी ने गोवा जाने और आने वाले यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प देते हुए शांत किया। ज्यादातर यात्रियों को आज की उड़ान में एडजस्ट किया गया है।

पायलट नहीं था, डेढ़ घंटे अटका रहा मुंबई जाने वाला विमान
आज सुबह इंदौर से मुंबई जाने वाली यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदौर से सुबह 6.40 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट डेढ़ घंटे से भी ज्यादा देरी से 8.15 बजे रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के पास इंदौर में जो पायलट उपलब्ध थे, उनके फ्लाइंग टाइम पूरे हो जाने से वे विमान लेकर नहीं जा सकते थे। इसके कारण सुबह दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से अतिरिक्त पायलट बुलाए गए जो इस फ्लाइट को लेकर मुंबई रवाना हुए। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।

Share:

  • इन्दौर: दो साल में ही मुख्य मार्गों पर बनी कई नई सड़कें हुईं खस्ताहाल

    Sun Nov 23 , 2025
    आड़ा बाजार, राजबाड़ा, यशवंत रोड सहित कई क्षेत्रों की सड़कों पर दिखने लगी गिट््टी इन्दौर। डेढ़-दो साल पहले नगर निगम (Municipal council) ने पंढरीनाथ (Pandharinath) से आड़ा बाजार (aada baajaar) और राजबाड़ा (raajabaada) के साथ-साथ यशवंत रोड और कई अन्य इलाकों में सड़कें बनवाई थीं, लेकिन कुछ महीनों में ही सड़कों के हाल बेहाल हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved