img-fluid

बडग़ोंदा क्षेत्र में हुए दो एक्सीडेंट, चार की मौत

February 02, 2026

एक्टिवा सवार तीन युवकों को जाम गेट से आ रही स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

इंदौर/महू। बीती रात (Last night) महू-मंडलेश्वर रोड (Mhow-Mandleshwar Road) पर एक दर्दनाक सडक़ हादसे (Road accident) में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।



  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पर्यटन स्थल जाम गेट से पलासिया की ओर तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने पुष्पक रिसॉर्ट के पास सामने से आ रही एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। एक्टिवा पर सवार तीनों युवक पलासिया गांव से कैलोद गांव की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों में विकास पिता बाबूलाल चौहान (32) पेशे से इलेक्ट्रीशियन तथा अजय पिता विक्रम (30) शामिल हैं। विकास कल रात भी अपने दोस्तों के साथ कैलोद गांव में एक किसान की बिजली से जुड़ी समस्या सुधारने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में तीसरा युवक सुनील पिता बंसीलाल परमार गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल महू स्थित गेटवेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास और अजय को मृत घोषित कर दिया। घायल सुनील की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उक्त घटना बडग़ोंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। बीती रात इसी थाना क्षेत्र के जामली गांव में भी एक अन्य सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जिनके शव महू के ही शासकीय डॉ. आंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं। सुबह खबर लिखे जाने तक जामली हादसे के मृतकों के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे, जिस कारण शवों को अज्ञात रखा गया है।

    ट्रेन से गिरा किन्नर…हालत गंभीर
    रात को इंदौर से शांति एक्सप्रेस रवाना हुई थी, जिसमें ओडिशा का 18 वर्षीय किन्नर योगेश्वर पटनायक सवार था। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास प्लेटफार्म नंबर दो पर चलती ट्रेन से किन्नर नीचे जा गिरा। उसकी कमर की हड्डी टूट गई। जीआरपी पुलिस के मुताबिक किन्नर 4 दिनों से रतलाम में अपने गुरु अप्सरा के साथ रह रहा था। वह कल कुछ अन्य किन्नरों के साथ बस से इंदौर आया था। रात को लौटते समय उसके साथ दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि किन्नर के वस्त्र उलझ गए थे, जिसके कारण वह ट्रेन से जा गिरा। जांच अधिकारी दयाशंकर ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसके पास से आधार कार्ड एवं मोबाइल भी मिला है। पुलिस जीआरपी जांच कर रही है।

    Share:

  • इंदौर: 15 फरवरी से एबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण शुरू

    Mon Feb 2 , 2026
    संशोधित ड्राइंग-डिजाइन, मंत्री द्वारा बुलाई मीटिंग में लिए निर्णयों और हाईकोर्ट याचिका का फिलहाल कोई असर नहीं, अफसरों का भी दो टूक कहना- मुख्यमंत्री ने जो निर्णय लिया उसी अनुरूप होगा कॉरिडोर का निर्माण मिट्टी परीक्षण की तैयारियां… पतरे लगाकर मार्ग रोका इंदौर। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एबी रोड (AB Road) पर एलआईजी (LIG) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved