img-fluid

इन्दौर: गरीब मां का बेटा हौद में डूबकर मर गया

February 24, 2026

  • मां सडक़ पर बेटे को लेकर मदद मांगती रही

इंदौर। पानी की हौद में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। हीरानगर पुलिस ने बताया कि अमरपुरी कॉलोनी के रहने वाले 2 साल के रुद्र पिता मुकेश के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। रुद्र मजदूर परिवार से था। उसकी मां कल शाम को खाना बना रही थी और रुद्र घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह पानी की हौद के पास गया और उसमें गिर गया। हालांकि हौद ज्यादा गहरी नहीं थी, लेकिन उसमें पानी भरा था, जिसके चलते वह डूब गया। बाद में उसे जैसे ही हौद में देखा तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।


  • घटना के बाद जब रुद्र को पानी से बाहर निकाला गया तो मां उसे लेकर सडक़ पर लोगों से उसे अस्पताल तक ले जाने के लिए गुहार लगाती रही। रुद्र के परिजन को डायल 112 या एंबुलेंस के बारे में जानकारी नहीं थी कि इनसे कैसे मदद मांगी जाती है। तभी वहां से गुजर रहे गोपाल नामक बाइक सवार ने गाड़ी रोकी और रुद्र और उसके साथ एक परिजन को बैठाकर उसे पहले पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां तक रुद्र जीवित था, लेकिन वहां से उसे एमवाय अस्पताल या चाचा नेहरू अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। गोपाल तुरंत ही रुद्र को लेकर एमवाय अस्पताल भी गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

    Share:

  • रीढ़ की तकलीफ के बावजूद 24 घंटे काम करते हैं शाहरुख,गोविंद नामदेव ने खोला सुपरस्टार की फिटनेस और जुनून का राज

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood)के वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव( Govind Namdev )ने हालिया इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर कई दिलचस्प और प्रेरणादायक बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि शाहरुख गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं,(Shahrukh has serious health problems) खासकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतों से जूझने के बावजूद जिस ऊर्जा और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved