img-fluid

इन्दौर में तीखे हुए गर्मी के तेवर…

March 11, 2026

कल पहली बार पारा 37 डिग्री के करीब पहुंचा
दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा, रात को राहत

इंदौर। शहर (Indore) में गर्मी के तेवर (heat waves) लगातार तीखे होते जा रहे हैं। कल पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री (Temperature 37 degrees) के करीब जा पहुंचा। इससे सुबह से शाम तक तीखी गर्मी का एहसास हुआ। सूरज ढलने के बाद भी हवाओं में गर्माहट बनी रही। रात को ठंडी हवाओं के चलने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं सुबह होते ही एक बार फिर तेज धूप ने गर्मी का असर बढ़ा दिया है।



  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.4 डिग्री ज्यादा था। इसके साथ ही यह इस सीजन का सर्वाधिक तापमान भी था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन कल की अपेक्षा 0.2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 19 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज और अगले दो दिनों तक तापमान में और तेजी देखने को मिलेगी। दिन का पारा 37 से 38 डिग्री और रात का 18 से 19 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में अगले कुछ दिनों कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

    Share:

  • इंदौर: कंगला निगम अब जमीन बेचकर कमाएगा पैसा

    Wed Mar 11 , 2026
    फूटी कोठी, नेहरू पार्क, लालाराम नगर व सिरपुर के पास की जमीन नीलाम करेंगे कहीं पर जमीन का उपयोग है आमोद-प्रमोद तो कहीं है आवासीय ठ्ठ नीलाम की जा रही जमीन की कलेक्टर गाइडलाइन से कीमत 26.5 करोड़ इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Municipal council) तंगहाली (poverty) से उबरने के लिए अपनी जमीन नीलामी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved