img-fluid

जूनी इंदौर क्षेत्र में भाजपा नेता ने जन्मदिन मनाने के दौरान कार पर किया स्टंट, पुलिस ने की कार जप्त

March 11, 2026

इंदौर: मध्य प्रदेश में यूँ तो पिछले कई सालों से भाजपा की सरकार है, पर इनके छुटभैया नेता अपने आपको किसी बड़े नेता से कम नहीं आंकते हैं. इसी कड़ी में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने निकले एक कार चालक द्वारा बीच सड़क पर वाहन रैली निकाली गई. और कार पर बैठकर स्टंट किए गए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया वहीं कार भी ज़ब्त की.


  • बता दें पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है, जहाँ अपने आप को सांसद शंकर लालवानी का प्रतिनिधि बताते हुए एक भाजपा नेता पंकज फतेचंदनी का जन्मदिन मनाया जा रहा था. उसी दौरान आयुष नाम का युवक एक वाहन रैली लेकर टावर चौराहा पर पहुँचा और वह भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने के लिए जा रहा था. रैली की किसी प्रकार की परमिशन नहीं थी उसी दौरान आयुष द्वारा कार पर स्टंट भी किया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ. इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि आयुष नाम का युवक अपनी कार से रैली के रूप में जा रहा था. तभी वह कार पर स्टंट करता थाना प्रभारी को दिखाई दिया इसके साथ ही सामान्य यातायात को बाधित कर रहा था. इस पूरे मामले में आयुष के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया है, वहीं इसकी कार को भी ज़ब्त कर लिया है पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है.

    Share:

  • इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जुवा खेलते 18 लोगो को पकड़ा; लाखो रूपए नगद तास पत्ती और करें बरामद

    Wed Mar 11 , 2026
    इंदौर। इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पकड़े गए सभी आरोपी हाई प्रोफाइल परिवारों से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved