
इंदौर। इंदौर में युवती से छेड़छाड़ के मामले में राऊ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एमबीए का छात्र बताया जा रहा है, जिसने घर लौट रही युवती पर अश्लील कमेंट किया था और मौके से फरार हो गया था।
दरअसल यह घटना नवंबर 2025 की इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की है, जहां काम से अपने घर लौट रही एक युवती पर बाइक सवार युवक ने अश्लील कमेंट कर दिए। युवक की इस हरकत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की बाइक का नंबर मिला, जिसके आधार पर और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो एमबीए का छात्र बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved