img-fluid

आग बुझाने और बचाने के लिए इंदौर निगम को मिलेगा 2 करोड़ का रोबोट

March 19, 2026

  • थर्मल कैमरा रहेगा, 1 किलोमीटर दूर से भी कर सकेंगे ऑपरेट, संकरी गलियों के लिए भी लाभदायक, जयपुर से बुलवाया

इंदौर। आगजनी की बढ़ती घटनाओं के चलते जहां फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने के आरोप लग रहे हैं, वहीं साधन-संसाधनों की भी कमी है। ग्रेटर बृजेश्वरी में कल हुए हादसे की जांच तो मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हो गई है, मगर इंदौर में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वहीं नगर निगम का कहना है कि इसी हफ्ते उसे एक रोबोट मशीन भी मिल रही है, जो आग बुझाने के साथ-साथ उसमें फंसे लोगों को निकालने में भी मददगार साबित होगी। 7 टन वजनी यह रोबोट 1 किलोमीटर दूर से भी ऑपरेट किया जा सकेगा और इसमें थर्मल कैमरे भी लगे हैं, जो घने धुएं के अंदर गर्मी के स्त्रोत और संभावित कैजुअल्टी की पहचान कर सकेगा। लगभग 2 करोड़ रुपए कीमत का यह रोबोट जयपुर की कम्पनी जैना से लिया गया है, जिसने आर्मी को भी इस तरह के रोबोट सप्लाय किए हैं।

शहर में जहां एक तरफ ऊंची इमारतों में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं हैं और एबी रोड सहित अन्य इमारतों में लगी आग के वक्त यह समस्या आई और कल भी संकरे क्षेत्र ग्रेटर बृजेश्वरी में फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को पहुंचने में मशक्कत करना पड़ी। कुछ समय पूर्व निगम ने आधुनिक फायर फाइटिंग मशीन के टेंडर मंजूर कर फिनलैंड की ब्रांटो कम्पनी को ऑर्डर भी दे दिया है, वहीं निगम ने आधा दर्जन फायर स्टेशनों के निर्माण के साथ गाडिय़ां और अन्य साधन भी जुटा रहा है। निगम के वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे के मुताबिक अभी रिमोट पायलेटेड रोबोट ही मिल रहा है, जो संभवत: एक-दो दिन में ही जयपुर से आ जाएगा।


  • हफ्तेभर प्रशिक्षण के बाद इसका उपयोग शुरू कर देंगे। इस रोबोट की सहायता से प्रेशर के साथ पानी फेंकने के अलावा इसे 1 किलोमीटर दूर से भी रिमोट की सहायता से ऑपरेट किया जा सकता है और 500 किलो तक का वजन उठाने की भी इसकी क्षमता है। यानी आग में फंसे लोगों को निकालने में भी यह रोबोट मददगार साबित होगा। अभी आग में कोई घुस नहीं पाता है, जिसके चलते फंसे लोग धुएं और आग में झुलस जाते हैं। 360 डिग्री तक घूमने वाला थर्मल कैमरा भी इस पर लगा है और इस रोबोट में इस तरह की व्यवस्था भी है कि आग प्रभावित क्षेत्र से एक बार में न्यूनतम 2 लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकता है। 500 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान पर भी यह रोबोट काम करता है और एआई आधारित ऑब्जेक्ट डिटेक्शन और स्मार्ट फायर फाइटिंग सिस्टम से भी यह लैस है। पिछले साल राजबाड़ा पर जो मंत्रिपरिषद् की बैठक हुई थी, उसमें इस रोबोट मशीन का प्रदर्शन भी किया गया था और तत्पश्चात जयपुर की कम्पनी जैना को इसका ऑर्डर दिया गया और यह रोबोट मशीन आज-कल में ही इंदौर पहुंच जाएगा।

    13 महीने में आएगी फिनलैंड से फायर मशीन
    नगर निगम ने पिछले दिनों 25 करोड़ रुपए की आधुनिक फायर फाइटिंग मशीन, जिसे हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी कहते हैं, खरीदी है। फिनलैंड की ब्रांटो कम्पनी इस तरह की मशीन बनाती है, लेकिन अभी लगभग 13 महीने का समय इस मशीन के तैयार होने और इंदौर पहुंचने में लगेगा। इस हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म की सहायता से 70 मीटर ऊंची इमारतों की आग भी बुझाई जा सकेगी।

    Share:

  • किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन की फिल्म के इस सुपरहिट गाने को पहले ठुकराया, बोले क्या मुझे तानसेन समझते हो?

    Thu Mar 19 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड(Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के करियर में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस(Box Office) पर इतिहास रचा बल्कि उनके गानों ने भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक आइकॉनिक फिल्म (Iconic Film)के सुपरहिट गाने को रिकॉर्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved