img-fluid

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की पत्नी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे प्रदेशभर के नेता

March 20, 2026


इंदौर। पूर्व मंत्री और मध्यप्रदेश कांगेस के वरिष्ठ नेता सज्जनसिंह वर्मा की धर्मपत्नी सुभद्रादेवी वर्मा के निधन उपरांत शोकसभा अमरदास हॉल माणिकबाग रोड पर आयोजित की गई। श्रद्धासुमन अर्पित करने प्रदेशभर के कांग्रेस और भाजपा नेता सभा में पहुंचे। प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, केके मिश्रा, पंकज संघवी, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, एकलव्यसिंह गौड़, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक जीतू जिराती, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रमोद टंडन, चिंटू चौकसे, मनोहर धवन, मोहन खन्ना, केवल नारंग, राजेश चौकसे, राकेश चौधरी, जवाहर मंगवानी, कमलेश कालरा, दीपक छाबड़ा, दीपक वानखेड़े, राजा मंदवानी, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, विपिन वानखेड़े, सत्यनारायण पटेल, परमजीतसिंह छाबड़ा, अशोक धवन, राजेंद्र मालवीय, सतीश पुरी, देवेंद्रसिंह यादव, सुरेंद्र पुरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी राकेश चौधरी ने दी। वहीं कांग्रेस और भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी दूरभष के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नकुल नाथ, नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक सचिन यादव, महेश परमार ने भी निधन पर शोक जताया।


  • Share:

  • IPL के 7 सितारे जो जीत में सबसे ज्यादा रन योगदान देते हैं, विराट कोहली भी सूची में शामिल

    Fri Mar 20 , 2026
    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 (2026 IPL)का आगाज होने वाला है, इससे पहले हम आपके लिए लगातार कुछ रोचक फैक्टस और रिकॉर्ड्स (facts and records)की लिस्ट लेते आ रहे हैं। इस कड़ी में आज हम उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने टीम की जीत(victories) में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाए हैं। इस लिस्ट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved