img-fluid

अहमदाबाद और वडोदरा में खराब मौसम, 4 विमान डायवर्ट होकर इंदौर में उतरे

March 20, 2026

  • मुंबई, नासिक और किशनगढ़ से अहमदाबाद और मुंबई से वडोदरा जाने वाली फ्लाइट आई इंदौर
  • मौसम साफ होने के बाद वापस हुए रवाना

इंदौर। इंदौर सहित देश के कई शहरों में कल मौसम बिगड़ा रहा। शाम से रात के बीच कई शहरों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके कारण हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कल शाम अहमदाबाद और वडोदरा में खराब मौसम के कारण 4 विमान उतर नहीं पाए और इन्हें डायवर्ट कर इंदौर लाना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद ये विमान वापस रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की मुंबई से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट शाम 7.30 बजे डायवर्ट होकर 133 यात्रियों के साथ इंदौर पहुंची। वहीं इंडिगो की किशनगढ़ से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट 76 यात्रियों के साथ शाम 7.38 बजे और नासिक से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट 70 यात्रियों के साथ शाम 7.50 बजे इंदौर पहुंची। इसी तरह मुंबई से वडोदरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट रात 8.41 बजे 182 यात्रियों के साथ इंदौर पहुंची। यह सभी विमान अहमदाबाद और वडोदरा में तेज आंधी और बारिश के कारण उतर नहीं पाने के चलते इंदौर लाए गए थे। मौसम साफ होने के बाद ये सभी विमान डेढ़ से दो घंटे बाद इंदौर से रवाना हुए।


  • विमान में बैठे परेशान होते रहे यात्री
    अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही एयरलाइंस द्वारा विमान के यात्रियों को विमान में ही बैठाए रखे जाने के निर्देश दिए गए, क्योंकि मौसम साफ होते ही विमानों को वापस जाना था, लेकिन इस दौरान डेढ़ से दो घंटे सभी यात्री विमान में बैठे परेशान होते रहे। कुछ यात्रियों ने विमान में हंगामा भी किया। एयरलाइंस ने कहा कि अगर वह उतरते हैं तो उन्हें दोबारा विमान में सवार नहीं किया जाएगा। इसके बाद यात्री शांत हुए।

    Share:

  • सांवेर रोड पर स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग

    Fri Mar 20 , 2026
    पहले ट्रांसफार्मर में लगी,14 दोपहिया वाहन जले इंदौर। सांवेर रोड स्थित इंडो जर्मन टूल फैक्ट्री के पास आज सुबह एक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को 3 घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। आग में 14 दोपहिया वाहन भी जल गए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved