img-fluid

कल सुबह राजबाड़ा से गांधी हॉल तक ‘नो व्हीकल जोन’

April 17, 2026

‘महिला नारी शक्ति वंदन बिल मैराथन’ कल सुबह
इंदौर। कल सुबह 6 बजे से ‘महिला नारी शक्ति वंदन बिल मैराथन’ (Women’s Nari Shakti Vandan Bill Marathon) को लेकर यातायात पुलिस (Traffic Police) ने राजबाड़ा (Rajwada) से गांधी हॉल (Gandhi Hall) तक के रास्ते को ‘नो व्हीकल जोन’ (No vehicle zone) किया है। मैराथन में हजारों महिलाओं और बच्चों के शामिल होने की संभावना के चलते मैराथन समाप्ति तक ये व्यवस्था लागू होगी।



  • क्षेत्र के एडिशनल डीसीपी संतोषकुमार कौल और एसीपी जोन-4 सुप्रिया चौधरी ने बताया कि ‘नो व्हीकल जोन’ की स्थिति में वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुभाष चौक से सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए नगर निगम, लोखंडे से डीआरपी लाइन चौराहा या मरीमाता की ओर जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे। यशवंत रोड चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, विजय चाट हाउस चौराहा, अन्ना पान तिराहा, फ्रू ट मार्केट चौराहा, दोना-पत्तल गली चौराहा, एमजी रोड चौकी, गणेश कैप मार्ट चौराहा से राजबाड़ा की ओर किसी भी तरह के वाहन के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। खातीपुरा उतार की ओर से मृगनयनी की ओर वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। यहां से गुजरने वाले वाहन संजय सेतु रिवर साइड से नंदलालपुरा की ओर जा सकेंगे। रीगल तिराहा से राजबाड़ा की ओर भी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। भारी वाहन और चार पहिया वाहन राजकुमार ब्रिज से भागीरथपुरा चौराहा की ओर व पटेल ब्रिज से जवाहर मार्ग की ओर जा सकेंगे।

    एयरपोर्ट वाले जाए सुपर कॉरिडोर से
    एसीपी चौधरी के अनुसार यह डायवर्शन सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू होगा, इसलिए एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए विजयनगर चौराहा, लवकुश चौराहा, सुपर कॉरिडोर चौराहे से एयरपोर्ट की ओर जाना होगा। आपातकालीन वाहनों पर ये लागू नहीं होगा। कार्यक्रम में आने वाली बसें नंदलालपुरा चौराहा, फ्रू ट मार्केट चौराहा से महालक्ष्मी मंदिर तक आकर यशवंत रोड चौराहा होते हुए पोद्दार प्लाजा में पार्क की जाएंगी।

    Share:

  • लगातार हार से जूझ रही KKR के सामने मजबूत GT चुनौती या बदलेगी किस्मत

    Fri Apr 17 , 2026
    नई दिल्ली । कोलकाता(Kolkata) नाइट राइडर्स(Knight Riders) के लिए इंडियन प्रीमियर(Indian Premier) लीग 2026 (League 2026)अब तक किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है टीम लगातार हार से जूझ रही है और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है ऐसे में शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans)के खिलाफ होने वाला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved