img-fluid

इंदौर के मनोरमागंज क्षेत्र में कैफे के अंदर धमाके से सिलेंडर फटा,लगी आग

April 17, 2026

इंदौर। मनोरमागंज क्षेत्र में देर रात एक कैफे में आग लगने के दौरान धमाके से गैस सिलेंडर फट गया, जिसके कारण आसपास के लोग जमा हो गए। कैफे पूरी तरह जल गया। सिंगापुर टाउनशिप में भी आग लगने की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार कल रात 2 बजे के करीब गीता भवन मंदिर के पास मनोरमागंज क्षेत्र में स्थित निर्मल श्रीवास्तव के वॉक मोर कैफे में आग लग गई और देखते ही देखते कैफे पूरी तरह जल गया।


  • फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुशील दुबे ने बताया कि कैफे में दो कमर्शियल गैस सिलेंडर भी रखे थे। उनमें से एक धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज सुन पास की बस्ती के लोग भी वहां पहुंच गए थे। कुछ लोगों ने वहां इस बात को लेकर हंगामा मचाया कि क्षेत्र में कई दुकानें अवैध रूप से लग गई हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आग कैसे लगी इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। इसी प्रकार सिंगापुर टाउनशिप के पास एक खेत में आग लग गई। इसके कारण बड़ी मात्रा में गेहूं-भूसा जल गया।

    Share:

  • बेटी की लव मैरिज का गुस्सा पड़ोसी पर निकाला, लड्डू में मिलाईं सिरदर्द-नींद की गोलियां

    Fri Apr 17 , 2026
    सूरत। सूरत के उत्तरायण इलाके में स्थित शालिग्राम स्टेटस बिल्डिंग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर एक थैले में प्रसाद के लड्डू रखे गए थे। इस लड्डू को परिवार के विठ्ठल भाई ने प्रसाद समझकर खा लिया, बाद में उनकी बहू ने भी खाया। लड्डू खाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved