
इंदौर। इंदौर में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक 8 साल के बेटे की आंखों के सामने उसके पिता की बेरहमी से हत्या की गयी। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आप योगी तलाश में जुटी हुई है।
घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा इलाके में रविवार को तब हुई, जब 38 वर्षीय सुरेंद्र साहू अपने बेटे के साथ बाहर निकले थे। अचानक ही उनके और कुछ आरोपियों के बीच किसी बात पर बहस शुरू हो गयी। और देखते-देखते मामले ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने सुरेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीछा किया और चाकू से उन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वह खून से लथपथ हालत में गली-गली भागता रहा और जान बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गयी। इस पूरी वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें घायल पिता के बेटे का दर्दनाक हाल देखा जा सकता है। इस मामले में हीरा नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक सुरेंद्र अपने साले की शादी की सालगिरह में शामिल होने आये थे, तभी झगड़ा शुरू हो गया था। इस मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है और वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved