img-fluid

स्टार एयर ने 31 मई तक के लिए निरस्त की अपनी सभी उड़ानें

April 21, 2026

इंदौर से गोंदिया और मुंबई की उड़ानों को मई तक सिस्टम से हटाया, 1 जून से की जा रही बुकिंग

इंदौर। इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल (Airport) से महाराष्ट्र (Maharashtra) के गोंदिया और मुंबई के बीच सीधी उड़ानों (flights) का संचालन करने वाली स्टार एयर  (Star Air) ने 31 मई तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 31 मई तक की सभी उड़ानों को हटाते हुए 1 जून से बुकिंग शुरू की है। उड़ानों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


  • विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक स्टार एयर द्वारा करीब एक माह तक अपनी गोंदिया और अहमदाबाद की उड़ानों को निरस्त करने के बाद 15 जनवरी से ही इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन शुरू किया गया था। यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर 1.40 बजे इंदौर आकर 2.10 बजे गोंदिया जाती थी। गोंदिया से शाम 5.20 बजे इंदौर आकर 5.50 बजे वापस मुंबई जाती थी, लेकिन कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को अब 31 मई तक के लिए निरस्त कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया। इससे पहले कंपनी कई बार इन उड़ानों को निरस्त भी कर चुकी थी। अब मई तक के लिए उड़ानों को स्थायी रूप से बंद करने के कारण इन उड़ानों में पहले से बुकिंग कर चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशान वे यात्री हैं, जिन्होंने गोंदिया के लिए टिकट बुक किया था, क्योंकि इंदौर से गोंदिया के लिए इस फ्लाइट के अलावा कोई सीधी फ्लाइट नहीं है।

    30 मार्च से ही बेलगाम का कनेक्शन भी शुरू किया था
    कंपनी ने समर शेड्यूल में 30 मार्च से ही अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए इंदौर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को आगे कर्नाटक के बेलगाम तक विस्तारित किया था। इससे इंदौर से बेलगाम जाने वाले यात्री बिना विमान बदले बेलगाम जा सकते थे, लेकिन मुंबई फ्लाइट बंद होने के कारण यह कनेक्शन भी बंद हो गया। 1 जून से जब दोबारा उड़ानें शुरू होंगी तो यह कनेक्शन भी फिर से शुरू होगा। कंपनी द्वारा की जा रही बुकिंग के अनुसार इन उड़ानों का संचालन सप्ताह में तीन दिन सोम, बुध और शनिवार को किया जाएगा।

    Share:

  • आखिरी वक्त पर बदल गया फैसला-Salman Khan की जगह इस एक्टर को किया गया रिप्लेस

    Tue Apr 21 , 2026
    नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर (Music composer) अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने बॉलीवुड फैंस(Bollywood fans) को चौंका दिया है। उन्होंने बताया कि सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) में शुरुआत में Daboo Malik को हीरो के तौर पर कास्ट किया गया था, न कि Salman […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved