img-fluid

इंदौर : कबीटखेड़ी में सिरफिरों ने गैरेज में लगाई आग, छह दोपहिया वाहन जले

April 21, 2026

इंदौर । निरंजनपुर (Niranjanpur) क्षेत्र के कबीटखेड़ी (Kabitkhedi) में आज तडक़े अज्ञात बदमाशों (Unknown miscreants) ने एक गैरेज (Garage ) में आग लगा दी, जिसके कारण वहां रखे ग्राहकों के छह दोपहिया वाहन जल गए।



  • मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे करीब कबीटखेड़ी स्थित मां शारदा गैरेज, जो लखन पिता शोभाराम चौहान का बताया जा रहा है, में आग लगने की घटना हुई। परिणामस्वरूप गैरेज में रखे दोपहिया वाहन के अलावा दो मशीनें, ऑटो पाट्र्स का सामान आग की भेंट चढ़ गया। दुकान मालिक लखन का कहना है कि क्षेत्र में नशेडिय़ों और असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है। उन्होंने बताया कि आग लगी नहीं, बल्कि लगाई गई है, क्योंकि दुकान के पीछे वाले हिस्से में चद्दर उखाड़ी गई है और उसी से कुछ डाला गया है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने सुबह घटनास्थल से कुछ बदमाशों को भागते हुए देखा था। उन्हीं ने गैरेज वाले को खबर की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पहले भी क्षेत्र में एक दुकान में आग लगाए जाने की घटना हो चुकी है। हीरा नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • फिल्मी अंदाज़ में सजा राकेश बेदी का मुंबई वाला घर बना आकर्षण का केंद्र...

    Tue Apr 21 , 2026
    नई दिल्ली।दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी (Rakesh Bedi) का मुंबई (Mumbai) स्थित घर किसी साधारण अपार्टमेंट से कहीं ज्यादा एक फिल्मी अनुभव (Film Experience) की तरह नजर आता है, जहां हर कोना उनके लंबे करियर, (A Long Career)यादों और रचनात्मक सफर को दर्शाता है। अंधेरी वेस्ट (Andheri West) स्थित यह घर अंदर से ऐसा महसूस कराता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved