
गुवाहाटी। असम में भाजपा इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। इस बार भाजपा ने 126 सीटों वाली विधानसभा में रिकॉर्ड 98 सीटों पर बढ़त बना ली है। यहां कांग्रेस 26 सीटों पर सिमटकर रह गई है। जबकि अन्य के खातों में 2 सीटें जाती हुई नजर आ रही हंै।
असम में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। असम में पाटी की जीत का सेहरा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के सर पर है। बिस्वा ने बेहद ही आक्रामक अंदाज में न केवल घुसपैठिए मुसलमानों को ललकारा था, बल्कि चुनाव को पूरी तरह से हिन्दूवादी रुख भी दे दिया था।
पुड्डुचेरी में भी भाजपा की सरकार
उधर 30 सीटों पर पुडुचेरी में भाजपा 13, कांग्रेस 06 व अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved