img-fluid

इंदौर में चोरी और लूट रोकने के लिए आठ से दस हॉट स्पॉट चिह्नित

May 08, 2026

  • ड्रोन से पेट्रोलिंग के साथ पुलिस की टीमें रोजाना चेक कर रही हैं चिह्नित स्थान

इंदौर। शहर में चोरी, लूट और चाकूबाजी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए झोन-2 के थानो में पुलिस ने 50 से अधिक हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं, जहां रोजाना ड्रोन से पेट्रोलिंग के साथ पुलिस की टीम गश्त में उनको चेक कर रही है। एडीसीपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने सर्कल के सात थानों के लिए एक प्लान तैयार किया है। इसके तहत जहां जहां लगातार चोरियां, लूट और झगड़े के मामले सामने आ रहे हैं या फिर पहले यहां घटनाएं हुई हैं, ऐसे हॉट स्पॉट को चिह्नित किया गया है।


  • लगभग हर थाने में आठ से दस हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। यहां पर पुलिस जहां रोजाना रात में ड्रोन पेट्रोलिंग कर रही है, वहीं पुलिस की गश्त टीम इन हॉट स्पॉट को रोजाना रात में चेक कर रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में होने वाली घटनाओं में कमी आई है। यह पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी।

    इसके अलावा कनाड़िया, लसूड़िया जैसे आउटर के थानों में कई ऐसे रास्ते हैं, जहां से बदमाश खेत या पगडंडी के रास्ते यहां पहुंचते थे और वारदात कर यहां से फरार हो जाते थे। इन रास्तों को भी चिह्नित किया गया है। यहां भी टीम रात में चेकिंग कर रही है। इसके अलावा ऐसे क्षेत्रों में रात में ड्रोन भी उड़ाया जा रहा है। कोई भी संदिग्ध दिखाई देने पर उसको घेराबंदी कर पकड़ा जा रहा है। इसके चलते वारदातों में कमी आई है।

    Share:

  • भाजपा नेता से बहस के बाद महू नाके पर बवाल, डेढ़ घंटे से चक्काजाम जारी; ट्रैफिक पुलिस पर अभद्रता के आरोप

    Fri May 8 , 2026
    इंदौर। महू नाके (Mhow Checkpoints) पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) ने जमकर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। विधानसभा क्रमांक-4 के प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे और ट्रैफिक पुलिस की महिला अधिकारी के बीच हुई बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गुस्साए कार्यकर्ता सड़क पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved