
इंदौर। इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने राहगीर का रास्ता रोककर अड़ीबाजी, मारपीट और धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू और डंडे के दम पर युवक से रुपए मांगते हुए उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार और चाकू भी बरामद किया है।
दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राऊ थाना पुलिस ने राहगीर का रास्ता रोककर अड़ीबाजी और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें जब फरियादी रस्ते से जा रहा था, तभी बाइक और कार सवार कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चाकू और डंडा दिखाकर रुपए की मांग की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार और चाकू बरामद किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप, सौरभ और आकाश के रूप में हुई है। वहीं सागर, दुर्गेश और लाका नामक तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved